4 नवम्बर को शो में एंट्री लेंगे जैस्मिन भसीन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एली गोनी, बोले- बेस्टफ्रेंड से भी ज्यादा कीमती है

ये हैं मोहब्बतें एक्टर एली गोनी जल्द ही रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले हैं। एक्टर को शो की शुरुआत में ही ऑफर मिला था हालांकि बोनी कपूर की वेब फिल्म के कारण उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। एली शो की मौजूदा कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन के काफी करीब हैं और लगातार इस सीजन को फॉलो करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब एक्टर खुद शो में एंट्री लेकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन को सरप्राइज देने जा रहे हैं।

एली गोनी 4 नवम्बर को बिग बॉस 14 में एंटर होने वाले हैं जिससे पहले चैनल द्वारा उनका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें एली साफ तौर पर कह रहे हैं कि उनसे पिछले एपिसोड में जैस्मिन के आंसू देखे नहीं गए जिसके चलते उन्होंने इस शो में आने का फैसला लिया है। प्रोमो में एली ने कहा, बेस्ट फ्रेंड से भी कीमती है तू, तेरी हंसी में बस्ती है मेरी हंसी, इसलिए सोचा था काट तूंगा ये तीन महीने, उन लम्हों को याद किए। लेकिन तभी तेरी आंखों में आंसू देखे और इरादा बदल दिया। आ रहा है तेरा ये दोस्त 4 नवम्बर को।

वेब फिल्म के लिए ठुकराया था बिग बॉस का ऑफर

एली को शो की शुरुआत में ही जैस्मिन भसीन के साथ घर में भेजा जाने वाला था मगर उस समय एक्टर बोनी कपूर निर्मित आगामी वेब फिल्म जिद में व्यस्त थे। इस फिल्म में एली एक आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं जिसकी शूटिंग अक्टूबर में पूरी हो चुकी है। एली और जैस्मिन लगातार बढ़ती नजदीकियों के चलते पिछले कुछ महीनों से चर्चा में बने हुए थे जिन्हें साथ शो में दिखाना मेकर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। यही कारण है कि एली को दोबारा शो में आने का ऑफर दिया गया था।

##

सबसे महंगे कंटेस्टेंट हो सकते हैं एली

बताया जा रहा है एली को शो में आने के लिए मेकर्स द्वारा उन्हें इतना बड़ा ऑफर दिया गया कि वो इससे इनकार नहीं कर पाए। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार एली को शो की सबसे महंगी मौजूदा कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक से भी ज्यादा फीस दी जा रही है। रुबीना को हर हफ्ते के 3 लाख रुपए मिल रहे हैं।

सेलेब्स में कोरोना:कोरोना संक्रमण की चपेट में आईं स्मृति ईरानी, बेस्टफ्रेंड एकता कपूर बोलीं- 'बेस्टी, कोरोना को मार भगाओ'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss14: Jasmin Bhasin's rumord boyfriend aly Gony, will enter the show on November 4, said - she is more valuable than best friend


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3244rR8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......