सेलिब्रिटीज ने बताई अपनी पहली सैलरी, अनुभव सिन्हा ने सिगरेट के लिए पढ़ाई थी ट्यूशन, हंसल मेहता ने सेल्समैन बनकर कमाए थे 450/-
ट्विटर पर बुधवार से 'First Salary'(फर्स्ट सैलरी) हैश टैग ट्रेंड हो रहा है जिसमें यूजर्स अपनी पहली कमाई का जिक्र कर रहे हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि उन्हें पहली सैलरी के तौर पर कितने पैसे मिले थे और उन्होंने क्या काम करके ये पैसे कमाए थे।
अनुभव सिन्हा
'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, पहली सैलरी-80 रुपए, उम्र-18 साल, काम- सातवीं क्लास के स्टूडेंट को अंकगणित ट्यूशन देकर मैंने इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्मोकिंग करने के लिए मैंने यह पैसे कमाए थे।
हंसल मेहता
इन दिनों वेबसीरीज 'द स्कैम 1992' और 'छलांग' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चर्चा बटोर रहे हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, पहली सैलरी-450 रुपए प्रति महीना, काम- इंटरशॉपी केंप्स कॉर्नर में सेल्समैन के तौर पर जींस और कैजुअल वियर बेचकर पैसे कमाए थे ताकि जूनियर कॉलेज की वार्डरोब खरीद सकूं।
##अली फजल
अभिनेता अली ने अपनी पहली कमाई का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पहली सैलरी 8000/- थी। उन्होंने 19 साल की उम्र में कॉलेज फीस जुटाने के लिए कॉल सेंटर में काम किया था। अली 23 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2' में गुड्डू पंडित के किरदार में दिखे थे।
##शरद केलकर
शरद ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी पहली सैलरी 2500/- थी। उन्होंने बतौर जिम इंस्ट्रक्टर 18 साल की उम्र में पैसे कमाए थे। शरद हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की लक्ष्मी में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा चर्चा में आए हैं। वह अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी जी: द अनसंग वॉरियर' में शिवाजी महाराज के रोल में दिखाई दिए थे।
##पुलकित सम्राट
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में नजर आए पुलकित ने बताया कि उन्हें पहली सैलरी के तौर पर 1500/- मिले थे। तब उनकी उम्र 16 साल थी। उन्होंने ये पैसे गैस स्टेशन पर पेट्रो कार्ड बेचकर कमाए थे।
##सयानी गुप्ता
एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, पहली सैलरी: 12,500/-, उम्र: 21 साल, काम : पब्लिशिंग हाउस/इन्फ्रास्ट्रक्चर रिसर्च फर्म में मार्केटिंग और सेल्स एग्जीक्यूटिव। सयानी ने 'आर्टिकल 15', 'फैन', 'जॉली LLB' जैसी फिल्मों में काम किया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lKzxp1
Comments