अभिनव कोहली ने लगाए श्वेता पर संगीन आरोप, बोले- '5 दिनों से बेटा लापता है, श्वेता उसे बिना बताए अनजान जगह ले गई हैं'

मेरे डेड की दुल्हन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बीते साल पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी जिसके बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं। एक्ट्रेस के कोरोना संक्रमित होने पर उनका बेटा रेयांशअभिनव के साथ रह रहा था जिसके बाद श्वेता 25 अक्टूबर को उसे वापस ले आई हैं। अब अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाए हैं कि उनका बेटा पिछले 5 दिनों से लापता है और श्वेता उसे जबरदस्ती किसी अनजान जगह पर ले गई हैं।

अभिनव का कहना है कि श्वेता के संक्रमित होने के चलते रेयांश 40 दिनों तक उनके साथ था लेकिन 25 अक्टूबर को एक्ट्रेस उन्हें जबरदस्ती अपने साथ कहीं ले गई हैं। इस बारे में अभिनव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'रविवार (25 अक्टूबर) से मेरा बेटा रेयांश लापता है। मुझे नहीं पता वो कहां है। वो पिछले 40 दिनों तक मेरे साथ था लेकिन पिछले रविवार को श्वेता बिना बताए मेरे बेटे रेयांश को किसी अनजान जगह में को ले गई हैं'।

मैं बेटे के बारे में पता करने उसके सेट भी गया थाः अभिनव

अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, 'मैं उसके सेट गया था ये सोचकर कि शायद वो मुझे नजरअंदाज कर रही हैं मगर इससे कम से कम में अपने बेटे को देख सकूंगा। मैंने सबूत के तौर पर इसका एक वीडियो भी बनाया है, लेकिन उसने मुझे कुछ भी नहीं बताया। उसे सेट पर मेरा मैसेज भी पहुंचाया गया था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और बेटे के साथ गायब हो गई।

##

श्वेता के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे अभिनव

हाल ही में भास्कर से बातचीत में अभिनव ने बताया कि वो जल्दी बेटे की कस्टडी पाने के लिए लीगल एक्शन लेंगे। अभिनव का कहना है कि श्वेता लगातार उन्हें बेटे रेयांश से अलग करने की कोशिश कर रही हैं। बेटे की कस्टडी ना देनी पड़े इसलिए एक्ट्रेस मेडिकल सलाह के विरुद्ध जाकर 4 साल के बेटे को स्तनपान भी करवाती हैं। इसके अलावा आरोप ये भी है कि बेटे को यूके ले जाने के लिए श्वेता ने वीजा के डॉक्यूमेंट में अभिनव का फर्जी हस्ताक्षर भी करवाया था।

बताते चलें कि श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद दोनों अलग रह रहे हैं। फिलहाल दोनों का तलाक नहीं हुआ है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भी अभिनव पर सेक्सुअल हरेसमेंट करने के आरोप लगाए थे।

सेलेब्स में कोरोना:कोरोना संक्रमण की चपेट में आईं स्मृति ईरानी, बेस्टफ्रेंड एकता कपूर बोलीं- 'बेस्टी, कोरोना को मार भगाओ'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhinav Kohli made a serious allegation against Shweta , said- 'my Son is missing for 5 days, Shweta has taken him to unknown place without telling me'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321m9ol

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......