'तारक मेहता...' फेम दिलीप जोशी बोले- एक वक्त था, जब मुझे कोई रोल नहीं देता था, प्रति रोल 50 रुपए कमाता था

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की मानें एक वक्त था, जब उन्हें कोई काम नहीं देता था। वे कॉमर्शियल थिएटर में बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम करने को मजबूर थे। यह खुलासा उन्होंने कॉमेडियन सौरभ पंत के पॉड-कास्ट में किया।

50 रुपए में रोल करना पड़ता था

बकौल दिलीप जोशी, "मैंने करियर की शुरुआत कॉमर्शियल स्टेज में बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कोई मुझे रोल नहीं देता था। मुझे प्रति रोल 50 रुपए मिलते थे। लेकिन उस समय थिएटर करने का पैशन था। मैंने इस बात की परवाह नहीं की कि मुझे बैकस्टेज रोल मिलते थे। बड़े रोल भविष्य में मिलेंगे, लेकिन मैं थिएटर से चिपका रहना चाहता था।"

स्टेज शो किए एक दशक से ज्यादा बीता

दिलीप जोशी की मानें तो उन्हें स्टेज प्ले किए हुए एक दशक से ज्यादा का वक्त बीत गया है। वे कहते हैं, "मैंने 25 साल तक गुजराती थिएटर में काम किया। मेरा आखिरी प्ले 'दया भाई' था, जो 2007 में पूरा हुआ था।"

तारक मेहता के बाद व्यस्तता बढ़ गई

बकौल दिलीप जोशी, "2008 में मैंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए रविवार समेत हर दिन 12-12 घंटे शूटिंग शुरू की। थिएटर के लिए आपको अलग तरह का अनुशासन चाहिए। आपके पास वीकेंड के साथ-साथ वीक-डेज में भी शो होते हैं। इसलिए थिएटर और टीवी को मैनेज करना मुश्किल हो गया। मैं थिएटर को बहुत मिस करता हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Jethalal Aka Dilip Joshi Says- Once upon a time no one used to give me roles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2OOl5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......