शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, 52 साल के राहुल रॉय नानावटी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती
1990 की म्यूजिकल हिट 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 52 साल के राहुल 'कारगिल' में गलवान वैली पर बेस्ड फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे थे। । इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही उन्हें श्रीनगर के अस्पताल ले जाना पड़ा और बाद में टीम ने उन्हें मुंबई लाकर नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।
2 दिन पहले बिगड़ गई थी तबियत
राहुल के साथ 'एलएसी' की शूटिंग पर मौजूद रहे अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ने दैनिक भास्कर को बताया, "कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान राहुल और बाकी टीम मेंबर्स को लगा कि वे सही तरीके से बोल नहीं पा रहे हैं। स्थिति ज्यादा गंभीर लगने पर टीम मेंबर्स उन्हें दो दिन पहले मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर गए। वहां बताया गया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। कारगिल से उन्हें श्रीनगर ले गए और वहां से मुंबई ले आए।"
-17 डिग्री में कर रहे थे शूटिंग
निशांत ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक राहुल को 4-5 दिन की शूटिंग करनी थी। लेकिन कारगिल का मौसम अचानक खराब हो गया। वे कहते हैं, "हम यहां -17 डिग्री में शूट कर रहे हैं, जिसकी वजह से शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया। 4 दिन की बजाय राहुल की शूटिंग 10 दिन तक चली। इस मौसम की वजह से राहुल की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उनके ब्रेन की सर्जरी हुई है।"
तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं
तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे 'जुनून' (1992), 'फिर तेरी कहानी याद आई' (1993), 'नसीब' (1997), 'एलान' (2011) और 'कैबरे' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 'बिग बॉस' के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mojZra
Comments