श्वेता सिंह बोलीं- जरूरतमंदों की मदद करके मनाएं ये दीवाली सुशांत वाली, मौत के 5 महीने बाद उसी तारीख पर है त्योहार

दीवाली वाले दिन यानी 14 नवंबर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने हो रहे हैं। लेकिन उनके परिवार ने फैन्स और उनके सपोर्टर्स से अपील की है कि 'ये दीवाली सुशांत वाली' मनाएं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने धनतेरस के दिन एक ट्वीट में अपने भाई की ट्रेडीशनल ड्रेस वाली फोटो के साथ यह अपील की है।

सुशांत के प्रयासों को पूरा करें- श्वेता
श्वेता ने लिखा है- ये दीवाली.. सुशांत वाली। आइए हर दिल में प्यार और उम्मीद का दीया जलाएं। आइए ये दीवाली SSR के अंदाज में मनाएं। शेयर की गई फोटो में लिखा है- सुशांत को हर किसी की जिंदगी में खुशियां लाना पसंद था। इसलिए - छोटे और जरूरतमंद लोगों से कैंडल या दीया खरीदें ताकि वे भी त्योहार मना सकें। उन्हें मिठाइयां बांटें जो खरीद नहीं सकते। मानवता को जिंदा रखें और जरूरतमंदों की मदद करें। इसकी शुरुआत 12 नवंबर से करें।

बहन पूरे कर रहीं है भाई के सपने
सुशांत 14 जून को अपने घर में फंदे पर लटके मिले थे। मौत की सीबीआई जांच चल रही है। लेकिन कहां तक पहुंची यह सामने नहीं आ पा रहा है। इसमें NCB और ईडी भी जांच रहा है। रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है लेकिन उनका भाई शोविक अभी भी हिरासत में ही है। वहीं उनकी बहनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई चल रही है। इस बीच श्वेता सिंह कीर्ति ही सुशांत के सपनों को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
late actor Sushant Singh Rajput’s Sister Shweta Singh Kirti Wants from fans This Diwali Sushant Wali


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3noALq2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......