बेयॉन्से ने घर में पाल रखी हैं 80 हजार मधुमक्खियां, इंटरव्यू में किया खुलासा बेटियाें के इलाज के लिए उठाया ये कदम

पॉप आइकॉन बियोंसे अपने घर में 80 हजार मधुमक्खियां पाल रखी हैं। इसका रीजन उनकी बेटियां हैं ब्लू आईवी और रूमी। दरअसल इन दोनों को एलर्जी है और उसका इलाज केवल शहद में है। इसलिए बियोंसे ने अपने घर में ही दो मधुमक्खी के छत्ते लगा रखे हैं। जिनसे उन्हें हर साल कई जार शहद मिलता है।

हैरान करने वाली बात बताई
वोग को दिए एक इंटरव्यू में बियोंसे ने कई और बातें भी शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि उनके बारे में सबसे चौंकाने वाली बात क्या होगी तो उन्होंने इन मधुमक्खियों के बारे में खुलासा किया। इसी दौरान बियोंसे ने सफलता के बारे में भी बताया। वे कहती हैं मेरी फिल्में, क्लोदिंग लाइन्स ही मेरे लिए इम्पॉर्टेंट हैं।

कमिटमेंट के बारे में बोलीं सिंगर
बियोंसे ने अपने वर्क कमिटमेंट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एक बार जो कमिटमेंट वे करती हैं उसके लिए पूरा समर्पण देती हैं। मेरे साथ रॉक करने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है। मेरी प्रक्रिया थकाऊ है। मैं कई बार फुटेज के हर सैकंड की समीक्षा करती हूं और कई बार फॉरवर्ड और बैकवर्ड करके उसका रीव्यू करती हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beyoncé has kept 80 thousand bees in her house for her daughters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3870peG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......