जनवरी की बजाय एक हफ्ते में होगा शो का फिनाले, 9 में से महज 4 सदस्य ही शो में जाएंगे आगे
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 को मनोरंजन बनाने के लिए मेकर्स कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आ रहे हैं। नए वाइल्ड कार्ड सदस्य, पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद अब सलमान खान ने शो से फिनाले से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट की है जिसे सुनकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स भी दंग रह गए हैं। बताया गया है कि इस सीजन शो का फिनाले जनवरी की बजाए अगले हफ्ते ही होने वाला है।
हाल ही में रियलिटी शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें वीकेंड का वार में होस्ट सलमान सभी कंटेस्टेंट्स को जोर का झटका देते हुए सीन पलटने वाले हैं। सलमान सभी कंटेंस्टेंट्स से पूछते हैं कि फिनाले कब होगा। इसके जवाब में जब निक्की ने कहा जनवरी के पहले हफ्ते में, इसपर सलमान बताते हैं कि इस सीजन जनवरी की बजाए फिनाले अगले हफ्ते होने जा रहा है।
एक साथ घर से बेघर होंगे 5 सदस्य
सलमान ने सीन पलटते हुए बताया कि अगले हफ्ते होने वाले फिनाले में महज 4 सदस्य ही शामिल हो सकेंगे और बाकी सदस्य सीधे शो से बाहर हो जाएंगे। ये सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं। जहां पिछले सीजन शो को एक महीने के लिए एक्सटेंड किया गया था वहीं इतनी जल्दी शो का फिनाले होने से दर्शक भी हैरान हैं।
घरवालों से तीखे सवाल करने आएगा स्पेशल पैनल
इस हफ्ते वीकेंड का वार में चार सदस्यों का एक पैनल नजर आ रहे हैं जिसमें एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी, कविता कौशिक के पति रोनित बिस्वास और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद शामिल हैं। ये चारो इस हफ्ते गेम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुछ सदस्यों से तीखे सवाल करने वाले हैं। इस दौरान रुबीना की दोस्त काम्या ने उनकी और जैस्मिन की टूटी दोस्ती पर कुछ सलाह दी और जैस्मिन को जमकर फटकार भी लगाई।
इस सीजन से पहले बिग बॉस 13 में भी शो के बीच में फिनाले रखा गया था। इस फिनाले एपिसोड में पिछले साल दो मजबूत कंटेस्टेंट्स रश्मि देसाई और देवोलीना बेघर हुई थीं और माहिरा पारस छाबड़ा के बचाने से सेव हो गई थीं। हालांकि शो की टीआरपी गिरते देख मेकर्स ने देवोलीना और रश्मि की दोबारा घर में बतौर वाइल्ड कार्ड सदस्य एंट्री करवाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mAwrX
Comments