कोरोना संक्रमण की चपेट में आईं स्मृति ईरानी, बेस्टफ्रेंड एकता कपूर बोलीं- 'बेस्टी, कोरोना को मार भगाओ'

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्ट्रेस और यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। फॉर्मर एक्ट्रेस ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद इस बात की जानकारी दी है जिसके बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से जल्दी ठीक होने की दुआएं मिल रही हैं। इसी बीच उनकी प्रोड्यूसर और बेस्ट-फ्रेंड एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका हौंसला बढ़ाया है।

हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो स्मृति के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। स्मृति की गोद में एकता का बेटा रवि है। इसके साथ एकता लिखती हैं, 'मेरी बेस्टी, प्लीज कोरोना को मार भगाओ'।

एकता कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

ट्विटर पर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी

स्मृति ईरानी की कोविड 19 रिपोर्ट 28 अक्टूबर को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की थी। जानकारी देते हुए फॉर्मर एक्ट्रेस ने लिखा, 'अनाउंसमेंट के लिए शब्द ढूंढना मेरे लिए दुर्लभ है। इसलिए मैं इसे आसान कर रही हूं। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। उन लोगों से जल्द से जल्द टेस्ट करवाने की विनती करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं'।

स्मृति ईरानी की इस अनाउंसमेंट के बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से जल्द ठीक होने की दुआएं मिल रही हैं। अनीता हंसनंदानी रोहित रेड्डी, करिश्मा तन्ना, गुल पनाग, करणवीर बोहरा, मंदिरा बेदी, नीना गुप्ता, विकास गुप्ता समेत कई लोगों ने स्मृति के लिए पोस्ट शेयर की हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smriti Irani tested Corona positive, best-friend Ekta Kapoor said- 'Bestie, kick out Corona'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321O5Zi

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......