सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी इन्हें ट्विटर पर करते हैं फॉलो

कौन बनेगा करोड़पति 12 में महज कुछ ही दिनों पहले रांची, झारखंड की नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपए धनराशि जीतकर खुद को सीजन की पहली करोड़पति बनाया था। नाजिया ने 7 करोड़ रुपए के सवाल का सामना भी किया था हालांकि जवाब ना आने पर उन्होंने रिस्क ना लेते हुए शो क्विट कर दिया। अब जल्द ही केबीसी 12 को सीजन की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा मिलने वाली हैं।

हाल ही में सोनी टीवी द्वारा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें कौन बनेगा करोड़पति 12 सीजन की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा गर्ग का परिचय करवाया गया है। मोहिता ने लगातार 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं। अब 17 नवम्बर को मोहिता 7 करोड़ रुपए के जैकपॉट प्रश्न का सामना करने वाली हैं।

अमिताभ बच्चन करते हैं ट्विटर पर फॉलो

आईपीएस ऑफिसर मोहिता इन दिनों जम्मू कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में पोस्टेड हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने मोहिता के 1 करोड़ रुपए जीतने पर उनकी जमकर तारीफ की। बिग बी के ट्विटर पर 44.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अमिताभ बच्चन अपने अकाउंट से महज 1796 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा भी शामिल हैं। जबकि मोहिता के महज 1718 फॉलोवर्स ही हैं।

30 साल की आईपीएस ऑफिसर मोहिता के पति रुषाल गर्ल भी सिविल सर्वेंट हैं। दोनों ने अक्टूबर 2019 में शादी की थी। अपने नॉलेज से होस्ट बिग बी और जनता का दिल चुकीं मोहिता को खाना बनाने और गाना गाने का भी शौक है।

##

मोहिता शर्मा से पहले रांची की नाजिया नसीम 1 करोड़ रुपए जीतकर जैकपॉट सवाल का सामना कर चुकी हैं। लेकिन आखिरी सवाल में कन्फ्यूज होने के कारण उन्होंने शो क्विट कर दिया था। भास्कर से बातचीत में नाजिया ने बताया कि सवाल देखकर उन्हें इसका जवाब पता था लेकिन ज्यादा सोचने की वजह से वो कन्फ्यूज हो गई थीं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए खोने के डर से रिस्क ना लेते हुए गेम क्विट करना बेहतर समझा।

ट्रोल हुईं अंकिता:ब्वॉयफ्रेंड विकी के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अंकिता लोखंडे, यूजर्स बोले-सुशांत को भूल गई?

द कपिल शर्मा शो:कृष्णा ने बताई मामा गोविंदा के सामने कॉमेडी न करने की वजह, बोले- कुछ घटनाओं ने मेरे अंदर खटास छोड़ दी है

बिग बॉस 14:महज तीन हफ्तों में शार्दुल पंडित हुए शो से एविक्ट, बोले, "शो से फिर पहचान मिली, उम्मीद करता हूं कि अब काम मिले"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
KBC 12: IPS officer Mohitha Sharma became second millionaire of the season, Amitabh Bachchan also follows her on Twitter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lEwf6y

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......