अपनी परफॉर्मेंस से एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट देंगी अंकिता, प्रैक्टिस करते हुए बोलीं- 'ये बहुत दर्दनाक है'
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार उन्हें न्याय दिलाने के लिए सामने रही हैं। एक्टर की मौत के पांच महीने बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही उन्हें ट्रिब्यूट देने वाली हैं। ये ट्रिब्यूट एक अवॉर्ड फंक्शन में दिया जाएगा जहां अंकिता सुशांत के लिए परफॉर्म करने वाली हैं। इस परफॉर्मेंस की तैयारियां भी अब एक्ट्रेस ने शुरू कर दी हैं जिसकी पहली झलक एक्ट्रेस ने शेयर की है।
पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अपने को-स्टार और ब्वॉयफ्रेंड के लिए उनके ही कुछ चुनिंदा गानों में डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं जिसके लिए इन दिनों वो जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर डांस प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ के नए गाने 'तारों के शहर' में कोरियोग्राफर के साथ डांस कर रही हैं।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के गुजर जाने के बाद उनके लिए परफॉर्म करना एक्ट्रेस के लिए काफी दुखद और मुश्किल है जिसपर एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये समय बहुत अलग है और परफॉर्म करना बहुत मुश्किल है। मेरी तरफ से तुम्हारे लिए। ये बहुत दर्दनाक है सुशांत सिंह राजपूत। मानव-अर्चना'। एक्ट्रेस ये परफॉर्मेंस जी सिने रिश्ते अवॉर्ड 2020 में देंगी।
##हैप्पी पोस्ट शेयर करने पर सुशांत के फैंस ने किया ट्रोल
सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद तक सोशल मीडिया से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस दोबारा एक्टिव होकर अब अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, मैं शायद परफेक्ट नहीं हूं लेकिन मैं, मैं हूं। इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में सुशांत के फैंस ने एक्ट्रेस को उनकी याद दिलाते हुए ट्रोल कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, 'सुशांत सर को गए हुए कुछ महीने बीते हैं। हम उस सदमे से नहीं निकले अब तक और आपने तो एकदम से रंग ही बदल दिया मैम'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप रोज तस्वीर अपलोड करो, हम रोज आपको सुशांत की याद दिलाते रहेंगे'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3moe3yo
Comments