महज तीन हफ्तों में शार्दुल पंडित हुए शो से एविक्ट, बोले, "शो से फिर पहचान मिली, उम्मीद करता हूं कि अब काम मिले"

टेलीविजन एक्टर शार्दुल पंडित ने हाल ही में 'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी हालांकि वे ज्यादा दिनों तक शो में टिक नहीं पाए। अभिनेता मात्र 3 हफ्तों में शो से बाहर हो गए। 'बिग बॉस' के घर से निकलते ही शार्दुल ने दैनिक भास्कर से बातचीत की, जहां उन्होंने शो से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की।

मेरा इमोशनल नेचर ही मेरे खिलाफ हो गया:

सच कहूं तो यकीन ही नहीं हो रहा कि मेरी 'बिग बॉस' का जर्नी खत्म हो गई। लगा नहीं था कि इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाऊंगा। मुझे लगता है शायद मेरा इमोशनल नेचर ही मेरे खिलाफ हो गया। मैं एक बहुत इमोशनल इंसान हूं और बेमतलब किसी से नहीं लड़ सकता हूं। मैं इमोशन की वजह से ही शो में ज्यादा टिक नहीं पाया। मुझे थोड़ा मतलबी होना चाहिए था, यदि अपने लिए सोचता तो शायद चीजें अलग होती। मैं ज्यादा दिनों तक शो में नजर आता।

कोविड महामारी की वजह से जिंदगी में बहुत नेगेटिविटी थी। लेकिन 'बिग बॉस' में जाने के बाद मेरे लिए काफी चीजें बदल गई हैं। इतने बड़े शो का हिस्सा बनने का अनुभव बहुत ही खास था। छोटा सफर रहा लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला। सबसे अच्छी बात ये थी कि होस्ट सलमान खान ने मेरी तारीफ की। मेरे लिए सबसे अच्छा मोमेंट यही हैं।

मुझे अपने खेल पर गर्व हैं:

मैं अकेला ऐसा कंटेस्टेंट था जिसकी बात हर कोई मानता था। मैं झगड़ा नहीं करता था और शायद इसीलिए शो में ज्यादा नजर नहीं आया और शायद इसीलिए बाहर से आये लोगों ने मुझे एविक्ट कर दिया (हंसते हुए)। इस बात से इंकार नहीं करूंगा कि मेरी थोड़ी बहुत कविता कौशिक और राहुल वैद्य से झड़प हुई थी लेकिन वो कभी मेरे खिलाफ नहीं जाते। जब सलमान खान ने मेरा नाम अनाउंस किया एविक्शन के लिए, मैंने एक आंसू नहीं बहाया। मुझे लगता है मैंने बहुत ही अच्छी पारी खेली है। मैंने किसी को नीचा नहीं गिराया। गाली-गलोच करना मेरी पर्सनालिटी नहीं है। मुझे अपने खेल पर गर्व हैं।

मेरी जगह जान सानू को एविक्ट होना चाहिए था:

कुछ कंटेस्टेंट्स को शो में जगह बनाने के लिए काफी वक्त मिला, जो मुझे नहीं मिला था। मुझे लगता है मेरी जगह जान सानू को एविक्ट होना चाहिए था। वो जब से आए हैं एक ही टोन पर चल रहे हैं। वो निक्की के भरोसे हर हफ्ते टिक पा रहे हैं। समझ नहीं आता निक्की और जान का कैसा रिश्ता है क्योंकि निक्की खुद जान के बारे में बहुत ही भला बुरा बोलती है।

ऐजाज खान, पवित्र पुनिया और एली गोनी अच्छा खेल रहे है:

अब तक शो को ऐजाज खान, पवित्र पुनिया और एली गोनी बहुत ही अच्छे तरीके से खेल रहे हैं। इन तीनों में से किसी एक को विजेता देखना चाहूंगा।

उम्मीद करता हूं कि अब काम मिलना शुरू हो जाएगा:

शो में जाने से पहले डिप्रेशन में था और पैसों को लेकर भी काफी तकलीफें थीं। अब ये शो मेरे लिए कितना फायदेमंद साबित होता है ये तो आनेवाला वक्त ही बता पाएगा। उम्मीद करता हूं कि अब काम मिलना शुरू हो जाएगा। 'बिग बॉस' के जरिये मुझे लोग फिर से पहचान रहे हैं और मेरे बारे में बातें हो रही हैं। यही चाहूंगा की अब मेरी किस्मत बदले और रही बात पैसों की तो इन 3 हफ्तों में कुछ ज्यादा नहीं कमाया है। फिलहाल तकलीफें वैसी ही हैं लेकिन उम्मीद करता हूं आने वाले दिनों में चीजें मेरे पक्ष में होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14: Shardul Pandit get evicted in just three weeks, as soon as he came out of the house said, "i got fame again,I hope that now i will get some work"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lAhD8e

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......