बाइसेक्सुअल होने का खुलासा करने से अलग हुआ विकास गुप्ता का परिवार, बोले- 'उन्हें मेरे साथ खड़े रहने में शर्मिंदगी होती है'
बिग बॉस 11 से फेम हासिल कर चुके प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने कुछ महीनों पहले ही अपने बाइसेक्सुअल होने का खुलासा किया है। विकास का कहना है कि उन्हें लड़कों में दिलचस्पी है और उन्हें ये बताते हुए कोई शर्मिंदगी नहीं होती। जहां इंडस्ट्री के कई लोगों ने विकास के इस फैसले की सराहना की वहीं उनका परिवार काफी नाराज हुआ। विकास ने बताया कि ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल रहा क्योंकि जब उन्होंने इस बात की घोषणा की तो उनका परिवार पूरी तरह अलग हो गया था।
लगातार खबरें आ रही हैं कि विकास और उनके भाई सिद्धार्थ के बीच पिछले एक साल से अनबन है। हालांकि अब विकास ने बताया कि सिर्फ भाई ही नहीं वो पूरे परिवार से अलग हो चुके हैं। प्रोड्यूसर विकास ने कहा, मेरा भाई सिड और मां ने कुछ दिनों पहले मेरा घर छोड़ दिया। मेरे बाइसेक्सुअल होने का खुलासा करने के बाद हालत काफी खराब हो गई थी। मेरे परिवार को मेरे साथ रहना शर्मनाक लगता था। वो मेरे साथ दिखना नहीं चाहते थे।
एक साल से थी भाई सिद्धार्थ गुप्ता से अनबन
विकास के भाई सिद्धार्थ ने 3 नवम्बर को अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन रखा था जिसमें उनकी मां और छोटा भाई वतन भी शामिल था हालांकि विकास इस सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे। इस बारे में प्रोड्यूसर ने बताया, हमारी सोसाइटी बहुत सख्त है ऐसे में मुझे पार्टी में ना बुलाना चलता है। मैं उनका सेलिब्रेशन खराब नहीं करना चाहता था। बता दें कि सिद्धार्थ भी एक्टर हैं।
जब विकास को पार्टी में ना बुलाने पर सिद्धार्थ से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, मैं अपने बर्थडे पर क्या करता हूं ये न्यूज कैसे बनती है। ये मेरी पर्सनल लाइफ है तो इस बारे में मुझसे सवाल क्यों किए जा रहे हैं।
विकास गुप्ता ने जून 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बाइसेक्सुअल होने का खुलासा किया था। इसके अलावा वीडियो में विकास ने बताया कि शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान ने उन्हें बहुत परेशान किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ll2yXS
Comments