कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को वर्कआउट सेशन में मिला मां का साथ, अपने वेब डेब्यू के लिए कॉमेडियन ने किया बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा लॉकडाउन के बाद से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। कॉमेडियन ने लगातार वर्कआउट करते हुए फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अपनी फिटनेस का बरकरार रखते हुए कपिल लगातार एक्सरसाइज कर रहे हैं। कपिल के इस वर्कआउट में अब उनकी मां भी साथ दे रही हैं।

हाल ही में द कपिल शर्मा शो के होस्ट ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ट्रेडमिल पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी मां जनक रानी कपिल के पीछे घर की बालकनी में टहलती हुई नजर आ रही हैं। इस फैमिली वर्कआउट सेशन के वीडियो को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, मां बेटा वर्किंग आउट। फिट इंडिया। इस सेशन में जज्बा बढ़ाने के लिए बैकग्राउंड में प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मेरीकॉम का गाना दिल ये जिद्दी है डाला गया है।

वेब डेब्यू के लिए घटा रहे हैं वजन

फिल्म किस-किस को प्यार करूं से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके कॉमेडियन जल्द ही वेब फिल्म के जरिए डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इसमें अपने किरदार के लिए कपिल ने 11 किलो वजन घटाया है। हाल ही में अभिनेता गोविंदा द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान एक बिहाइंड द सीन वीडियो में कपिल ने खुलासा करते हुए बताया कि पहले उनका वजन 92 किलो था जो अब 81 किलो हो चुका है। कॉमेडियन ने बताया कि ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने अपनी अपकमिंग सीरीज में फिट दिखने के लिए किया है।

वेब डेब्यू के लिए कपिल को मिला बड़ा अमाउंट

कुछ दिनों पहले शत्रुघ्न सिन्हा कपिल के शो में शामिल हुए थे। इस दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बातों-ही-बातों में बताया कि कपिल को उनकी अगली वेब फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए का बड़ा अमाउंट मिला है।

##

बर्थडे रिवोल्यूशन में लिया फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला

कपिल शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए ये लॉकडाउन एक ब्लेसिंग रहा है। कपिल ने लगातार अपनी बेटी के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वर्कआउट पर ध्यान देने का फैसला किया था हालांकि ऐसा हो नहीं सका। कपिल ने कहा, सारा दिन बेबी के साथ खेलता रहता था और खाता रहता था। लेकिन मैंने दोबारा वर्कआउट पर ध्यान देना शुरू किया। अपने जन्मदिन पर मैंने बर्थडे रिवोल्यूशन लिया कि अब में संजीदगी से लगातार अपनी वर्कआउट पर ध्यान दूंगा।

कपिल का ट्रोलर को जवाब:भारती सिंह को ट्रोल कर रहे यूजर की कपिल शर्मा ने कर दी बॉडी शेमिंग, बोले- 'पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा, मोटे'

भारती की गिरफ्तारी का असर:'द कपिल शर्मा शो' के मेकर्स ने स्क्रिप्ट बदलने को कहा, फिर भी कुछ हफ्ते तक स्क्रीन से गायब नहीं होंगी भारती



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comedy King Kapil Sharma gets mother's support in workout session; comedian did a great transformation for his web debut


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fC4N7i

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......