'बिग बॉस' में पहली बार नजर आएंगी एकता कपूर, अपने टीवी शो की तरह इस रियलिटी शो में भी लाएंगी 'लीप' से अनोखा ट्विस्ट
'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार टेलीविजन क्वीन एकता कपूर नजर आएंगी। जल्द ही एकता कपूर अपनी सीरीज 'बिच्छू का खेल' का प्रमोशन करने के लिए शो के सेट पर पहुंचने वाली हैं। माना जा रहा है कि एकता की एंट्री से कंटेस्टेंट के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का लगेगा।
शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "एकता घर में बैठे कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आम तौर पर कंटेस्टेंट्स बिग बॉस की आवाज सुनकर या फिर अलग-अलग तरह की म्यूजिक सुनकर सुबह उठते है लेकिन इस 'वीकेंड का वार' में थोड़ा ट्विस्ट होगा। म्यूजिक की बजाए कंटेस्टेंट्स एकता कपूर की आवाज सुनकर उठेंगे। एकता की आवाज से ही वेक अप सॉन्ग होगा।"
बिग बॉस 14 में दिखाया जाएगा सालों का लीप
बता दें कि इस स्पेशल एपिसोड में एकता कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क भी देती नजर आएंगी। सूत्र आगे बताते हैं, "एकता के टीवी शोज में सालों का लीप बहुत ही पॉपुलर है।आए दिन उनके शोज में कुछ सालों का लीप होता है और कहानी में ट्विस्ट लाया जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा बिग बॉस में भी देखने को मिलेगा। साथ ही होस्ट सलमान खान के साथ मिलकर वो कंटेस्टेंट्स की टांग खिंचाई भी करती दिखेंगी।" इस 'वीकेंड का वार' स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर के अलावा अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा और सुमित व्यास भी नजर आएंगे।
जी 5 पर रिलीज हुई बिच्छू का खेल
एकता कपूर की सीरीज बिच्छू का खेल जी5 पर रिलीज हो चुकी है। ये एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसमें दिव्येन्दु शर्मा, प्रेमनाथ गुलाटी, अंशुल चौहान, मुकुल चड्ढा जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। बिच्छू का खेल सीरीज में कुल 9 एपिसोड हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38YV8X9
Comments