पति आमिर अली से अलग होने की खबरों के बीच संजीदा शेख का बयान, 'इस समय मेरी बेटी ही इकलौती साथी है'

टेलीविजन के पॉपुलर कपल आमिर अली और संजीदा शेख अपने अलग होने की खबरों से चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं हालांकि अलग होने पर दोनों की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। साल की शुरुआत में आमिर और संजीदा सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बने थे। आमिर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बेटी के पहले जन्मदिन पर इस बात की जानकारी दी थी।

हाल ही में नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई फिल्म काली कुही के साथ संजीदा शेख ने अपने मदरहुड का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'जिंदगी ज्यादा बेहतर हो गई है। मैं इसे सिंपल रखना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में दोस्त है। इस समय इकलौती साथी जो मेरी जिंदगी में हो वो मेरी बेटी है। मुझे लगता है सरोगेसी से एक बेटी की मां बनना बहुत अच्छा फैसला था। मैं पहली बार मां बनी हूं और ये मेरे लिए अनुभव है'।

काली कूही एक्ट्रेस संजीदा इन दिनों पति आमिर से अलग अपनी मां के साथ रह रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां के साथ रह रही हूं। ये एक ब्लेसिंग है कि आप खुद को अपने सामने बड़ा होते देखते हैं। मुझे वाकई लगता है कि मैं खुद को देख रही हूं। मैं इस फेज को काफी एंजॉय कर रही हूं'।

टेलीविजन इंडस्ट्री से पहचान बनाने वाली संजीदा शेख आखिरी बार टीवी सीरियल लव का है इंतजार में नजर आई थीं जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। संजीदा नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई फिल्म काली कूही में नजर आई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बिजोय नांबियार की जी 5 पर रिलीज हुई सीरीज तैश में भी नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी अहम किरदार में हैं।

आमिर अली ने शेयर किया बेटी का वीडियो

एक्टर आमिर अली ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वो सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। पहली झलक शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, जब तक मैंने एक साल पहले तक अपनी बेटी को नहीं देखा था तब तक मुझे नहीं पता था कि एंजल कैसी दिखती हैं। स्वर्ग से आई छोटी लड़की इस दुनिया में आ चुकी है। पहली नजर के प्यार में कभी यकीन नहीं हुआ था, जब तक मैंने इसे नहीं देखा था। इस एक साल में बहुत कुछ हो गया। मेरी छोटी सी जान ने मुझे स्ट्रॉन्ग बनाया। मेरा प्यार, मेरी जान ने आज एक साल पूरे कर लिए। आयरा अली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjida Sheikh's statement amid reports of her separation from husband Aamir Ali, 'My daughter is the only partner at this time'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TLZEPS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......