नवजोत सिंह सिद्धु से मिलने उनके अमृतसर वाले घर पहुंचे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, घर के बने पराठे खाकर कहा 'शुक्रिया'
टेलीविजन कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के होस्ट और पिछले जज नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में एक छोटा सा री-यूनियन किया है। कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अमृतसर ट्रिप पर हैं जहां से कॉमेडियन लगातार तस्वीरें शेयर कर रह हैं। इसी बीच कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू के घर उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे जहां सभी ने परांठों का लुत्फ भी उठाया।
कपिल शर्मा ने नवजोत पाजी से हुई मुलाकात की कुछ झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इनमें कपिल नवजोत के अमृतसर वाले घर में बैठे लंच करते नजर आ रहे हैं। पंजाब पहुंचे कपिल शर्मा को नवजोत ने देसी व्यंजन परोसे थे जिसके बाद कपिल ने उन्हें इसके लिए शुक्रिया भी अदा किया।
इस मुलाकात पर कपिल ने लिखा, 'पाजी नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात हुई और एक लंबे समय बाद पराठे भी खाए। अमृतसर, पंजाब। भाई। अच्छा टाइम। शुक्रिया पाजी, आपके सारे प्यार और एक्स्ट्रा लार्ज मील के लिए'।
नवजोत सिंह सिद्धू, द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से लेकर साल 2019 तक शो की जज की कुर्सी पर बैठे थे। हालांकि पुलवामा अटैक पर दिए एक विवादित बयान के बाद सिद्धू पाजी को शो से निकाला गया था। फिलहाल शो में उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं।
##कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अमृतसर गए हुए हैं। अमृतसर पहुंचकर कपिल शर्मा, गोल्डन टेंपल भी पहुंचे थे जहां उन्होंने मत्था टेका। इस खूबसूरत दौरे की एक तस्वीर भी कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3looL7J
Comments