लगातार बेटे की बेइज्जती कर रहीं निक्की तंबोली पर भड़कीं जान सानू की मां रीता, बोलीं- 'इससे उसका कल्चर, एजूकेशन और बैकग्राउंड दिखता है'
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस साल लिजेंड्री सिंगर कुमार सानू के बेटे जान सानू ने एंट्री ली है। जान सानू परफॉर्मेंस कम और साउथ एक्ट्रेस निक्की तंबोली से नजदीकियों के कारण चर्चा में बने हुए थे। दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर जान सानू की मां रीता भट्टाचार्या ने भी खुशी जताई थी लेकिन अब निक्की ने नेशनल टेलीविजन पर जान पर कई आरोप लगाते हुए उनसे किनारा कर लिया। निक्की इसके बाद से ही जान की लगातार बेइज्जती कर रही हैं जिससे जान की मां रीता काफी नाराज हैं।
निक्की ने कुछ दिनों पहले ही जान सानू पर जबरदस्ती उन्हें किस करने का आरोप लगाया था जिसके बाद से ही दोनों की बात बंद हो गई। इस पर जान की मां रीता ने नाराजगी जताते हुए पिंकविला से कहा, सच कहूं तो निक्की और जान दोनों अच्छे दोस्त बनने की कोशिश कर रहे थे, मैं दोनों को देखकर खुश थी। मगर जो अब निक्की ने जान के बारे में कहा, मुझे नहीं लगता इसकी किसी ने सराहना की होगी। जो वो कर रही है वो बहुत गलत है। जो उसने राहुल के साथ टास्क के दौरान किया वो एक नेशनल शेम है। और इसके बाद जो उसने जान के बारे में कहा, मैं उससे बहुत हर्ट हुई, ये बहुत अपमानजनक था।
आगे रीता बताती हैं, मुझे पहले बुरा लगा फिर मैंने सोचा कि जब वो नेशनल टेलीविजन पर राहुल के साथ इतना बुरा कर सकती है तो जान के साथ ऐसा करना तो काफी आसान था। हम उसके कल्चर के नहीं हैं जो सिर्फ घर में बने रहने के लिए नेशनल टीवी पर ऐसा कुछ कहें। ये काफी बुरा और अपमानजनक था। इससे उसके कल्चर, उसकी एजुकेशन और उसके बैकग्राउंड का पता चलता है।
जान की परफॉर्मेंस से खुश हैं रीता
हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान जान को समझाइश देते नजर आते हैं जिसके बाद जान की परफॉर्मेंस बेहतर हो रही है। इसपर उनकी मां का कहना है, मुझे लगता है वो अच्छा कर रहा है। वो घर में खुद से ज्यादा पॉपुलर लोगों के साथ बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, मेरे लिए वो पहले ही एक विनर है।
ऐजाज खान के रवैये पर जताई नाराजगी
एक टास्क के दौरान ऐजाज खान ने जान से टॉयलेट सीट पर सिर डालने को कहा था। इससे नाराज होकर रीता कहती हैं, ये अमानवीय व्यवहार था। मैंने बिग बॉस के सभी एपिसोड देखे हैं लेकिन आज तक नहीं देखा कि किसी ने टॉयलेट सीट में सिर डालने को कहा हो। क्या इंसान ऐसा करते हैं। अगर कोई और जान की जगह होता तो इससे ज्यादा सुनाता। वो गलत था इसके बावजूद जान ने माफी मांगी। मुझे काफी गुस्सा आया था कि ये कैसा टास्क था। निक्की ने ही ऐजाज को ऐसा करने की सलाह दी थी, मुझे नहीं पता उस लड़की का क्या कल्चर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330BwOp
Comments