शाहीर शेख-रुचिका कपूर ने की सीक्रेट कोर्ट मैरिज, अगले साल जून में होगी ट्रेडीशनल वेडिंग

शाहीर शेख ने रुचिका कपूर से शादी कर ली है। दोनों ने शुक्रवार को कोर्ट मैरिज की। उनकी इस शादी की गवाह बनी सुप्रिया पिलगांवकर। सुप्रिया दोनों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं। शादी के बाद रुचिका ने सोशल मीडिया पर पति शाहीर के साथ एक फोटो शेयर की।

होम टाउन में होंगे फंक्शन
कोर्ट मैरिज के बाद शाहिर शेख और रुचिका, शाहिर के होम टाउन जम्मू रवाना हो गए, जहां उनकी शादी की खुशी में पार्टी रखी गई है। साथ ही रुचिका के होम टाउन मुंबई में कुछ फंक्शन बाद में होंगे। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब दोनों की ट्रेडीशनल वेडिंग अगले साल जून में होगी।

फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रुचिका
शाहिर शेख और रुचिका की मुलाकात करीब दो साल पहले 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले दिनों शाहिर ने अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल की थी। वहीं बात रुचिका की करें वे तो राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे', और 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया है। वे बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaheer Sheikh Ruchikaa Kapoor tied the knot in secret court marriage


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q4OgNW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......