तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना ने बस्ती के गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली, गिफ्ट लेकर पहुंचे चंपक चाचा

जहां एक तरफ ज्यादातर टेलीविजन शोज में दिवाली की धूम देखने मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट ने दूसरों को दिवाली पर खुशियां बांटने का फैसला किया। दिवाली के खास मौके पर शो की टप्पू सेना ने बस्ती के गरीब बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उनकी दिवाली यादगार बनाई। इस दौरान चंपक लाल गढ़ा उर्फ बाबूजी ने भी बच्चों का साथ दिया।

रंगोली मिठाइयों और पटाखों से हैप्पी हुई बच्चों की दिवाली

दिवाली पर टप्पू सेना के टप्पू, गोगी, गोली, पिंकू और सोनू सेलिब्रेशन के लिए मुंबई की एक बस्ती के गरीब बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे थे। सभी बच्चे अपने साथ रंगोली, मिठाइयां, फुलझड़ियां और फूल लेकर गए थे जिससे गरीब बच्चों की दिवाली खास बन सकी।

फोटो क्रेडिट - पिंकविला।

गरीब बच्चों को बांटी मिठाई और कपड़े

इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें टप्पू सेना बच्चों के साथ जमकर डांस और मस्ती करती नजर आ रही है। सभी एक्टर्स ने दिवाली पर ट्रेडिशनल अवतार अपनाया था। शो में चंपक लाल गढ़ा बने अमित भट्ट भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। एक्टर ने गरीब बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बांटी थी। सेलिब्रेशन के साथ पूरी स्टार कास्ट ने कोरोना से जुड़ी सभी सावधानियों का भी पालन किया।

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 3 हजार एपिसोड पूरे किए हैं। शो पिछले 12 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। फिलहाल टीआरपी के मामले में शो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। पिछले हफ्ते शो ने टीआरपी चार्ट में पांचवां स्थान हासिल किया था हालांकि इस हफ्ते फिर शो टॉप 5 शो की लिस्ट से बाहर है।

ट्रोल हुईं अंकिता:ब्वॉयफ्रेंड विकी के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अंकिता लोखंडे, यूजर्स बोले-सुशांत को भूल गई?

कौन बनेगा करोड़पति 12:सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी इन्हें ट्विटर पर करते हैं फॉलो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tarak Mehta's inverted eyeglass pappu Army celebrates Diwali with poor children of Basti, Champak uncle arrived with gift


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35CYYTw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......