बेबी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने बॉलीवुड को कहा हार्श प्लेस, बोलीं- 'टीवी एक्टर का ठप्पा लगने के बाद वहां स्वागत नहीं होता'

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस मधुरिमा तुली टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। चंद्रकांता शो में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी, नाम शबाना में काम किया है लेकिन उनकी मानें तो बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स का जगह पाना काफी मुश्किल है। टीवी एक्टर का ठप्पा लगने के कारण बॉलीवुड में लोग स्वागत नहीं करते।

एक्ट्रेस ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया, टीवी से फिल्मों में जाना काफी मुश्किल था। अपने करियर की शुरुआत में मैंने टीवी शोज किए हैं। लोग कहते थे कि टीवी के बाद तुम फिल्मों में काम नहीं कर सकतीं। इसलिए जब मैंने टीवी इंडस्ट्री में काम किया तो मुझे डर रहता था कि क्या कभी फिल्मों में काम कर पाऊंगी या नहीं।

तीन-चार साल टीवी इंडस्ट्री में काम करने से लगता है ठप्पा

एक्ट्रेस ने आगे बताया, जब आप लगातार तीन से चार साल तक एक ही किरदार कर रहे हैं। ऐसे में जनता आपको उसी किरदार में जानने लगती है और किसी और किरदार में आपको देखना काफी मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड एक हार्श है, यहां कोई आपका स्वागत नहीं करता। आपको यहां रहने के लिए वाकई खुद को साबित करके दिखाना होगा।

विश्वास खोने के बाद इस इंडस्ट्री में सर्वाइव नहीं किया जा सकताः मधुरिमा

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बने रहने पर कहा, मुझे लगता है कि यहां जगह बनाने में काफी वक्त लगता है। मगर इसके लिए सिर्फ कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास की जरूरत होती है। एक बार आप अपना विश्वास खो देते हैं तो यहां सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां रह पाना काफी मुश्किल है।

मधुरिमा तुली ने बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस शो में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी थे। दोनों का झगड़ा शो की टीआरपी के लिए काफी फायदेमंद रहा था। हालांकि विशाल को फ्राईपेन से मारने के चलते मधुरिमा को शो छोड़ना पड़ा था। इससे पहले नच बलिए 9 में भी दोनों का झगड़ा काफी सुर्खियों में था। एक्ट्रेस बेबी, नाम शबाना, हमारी अधूरी कहानी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा मधुरिमा इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज अवरोध का भी हिस्सा थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baby actress Madhurima Tuli called Bollywood a Harsh Place, said- ' after TV actor tag, it’s not such a welcoming place'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I7ZnEV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......