अपने डिप्रेशन का खुलासा कर पछता रहे एजाज खान, जैस्मिन भसीन के लगातार पागल कहने के बाद रो पड़े

टेलीविजन के विवादित शो बिग बॉस 14 में एक्टर ऐजाज खान ने हिस्सा लिया है। ऐजाज ने शो में अपने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी का खुलासा किया था। लेकिन अब घर के अंदर लोगों के सामने डिप्रेशन पर बोलने का एक्टर को पछतावा है। क्योंकि इसके बाद से ही जैस्मिन उन्हें पागल कहकर बुला रही हैं जो उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

5 नवम्बर को टेलीकास्ट हुए शो में ऐजाज खान को डिप्रेस होते देखा गया है। एक्स कैप्टन ऐजाज लगातार नई कैप्टन जैस्मिन को सलाह दे रहे हैं लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं है। इस बारे में ऐजाज ने शार्दुल से इस बारे में कहा कि 'जैस्मिन लगातार लापरवाही करते हुे रेड जोन की चाबी कहीं भी रख रही है। मैंने उसे कई बार टोका लेकिन वो लापरवाही कर रही है। वो कैप्टन बनना डिजर्व नहीं करती। पहले हफ्ते से वो डब्बा बनी हुई है, उसे कठपुतली बोला जा रहा है, हमें नहीं। मैं उसे दिखाऊंगा की कितना पागल हूं'।

ऐजाज ने आगे कहा, 'मुझ पर लांछन लगाया गया है कि ये आदमी तो पागल है, ये टास्क में पागल हो जाता है, अरे तुम्हारी औकात नहीं है कि तुम मेरे साथ टास्क खेलो। इसपर शार्दुल ने भी सहमति दी और कहा कि वो बहुत बचकानी है लेकिन अगर उसे अच्छे से समझाओगे तो वो समझ जाएगी।'

ये लोग मुझे सच में पागल कर देंगेः ऐजाज

इसपर ऐजाज खान ने कहा, 'यहां कोई बच्चा नहीं है, और जैस्मिन ही है जो मेरी कैप्टेंसी के दौरान लगातार मुझे पागल कह रही थी। ऐसे फेकती है वो शब्द। वो बच्ची नहीं है, 30 रियलिटी शो करके आई है, 30 साल की है'। ये कहते हुए ऐजाज काफी परेशान होकर रो पड़े थे। रोते हुए ऐजाज ने शार्दुल से कहा, 'मुझे यहां से क्यों जाना है मालूम, क्योंकि ये लोग सच में मुझे पागल कर देंगे। मेरा खुद भरोसा उठते जा रहा है'। ऐजाज को रोते देख शार्दुल उनका हौंसला बढ़ाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14: eijaz Khan regrets revealing about depression in the show, he said - 'These people will really make me mad' when Jasmine calls him mad,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IdjrW6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......