अमेरिकन रैपर कार्डी बी ने हाथ में जूता लिए मां दुर्गा की तरह पोज दिया, विरोध के बाद मांगी माफी

अमेरिकन रैपर कार्डी बी ने सोशल मीडिया पर माफीनामा शेयर किया है। यह माफी हिंदू धर्म की मां दुर्गा के रूप में एक फोटोशूट करवाने के बाद मांगी। दरअसल सिंगर ने एक फुटवियर मैगजीन के लिए हाथ में रीबॉक का जूता लिए यह फोटोसेशन करवाया था। फोटो में कार्डी ने लाल ड्रेस पहना है और उनके हाथ 8 दिखाई दे रहे हैं, जो हिंदू धर्म में मां दुर्गा का स्वरूप है।

वीडियो जारी कर मांगी माफी​​​​​​​​​​​​​​
फोटो के वायरल होते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने उन पर हिंदू संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया। कार्डी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जिसमें वे कह रही हैं- जब मैंने शूट किया तो मुझे बताया गया कि मैं एक देवी को रिप्रजेंट कर रही हूं, जो शक्ति, नारीत्व और उदारता का प्रतीक है। यह सब मुझे बहुत अच्छा लगा और इसलिए यह फोटो क्लिक किया। अगर लोगों को लगता है कि मैं उनकी धर्म-संस्कृति का अपमान कर रही हूं तो यह जानबूझ कर नहीं किया गया। मैं भी अपने धर्म के लिए इस तरह की चीजें स्वीकार नहीं करूंगी।

कार्डी ने आगे कहा -जब लोग वर्जिन मैरी और जीसस के रूप में कपड़े पहनते हैं, तब वे इसे सुंदर तरीके से करते हैं... लेकिन मैं अपमान नहीं कर रही थी शायद मुझे अपने लेवल पर रिसर्च करना चाहिए था। मुझे माफ करें, मैं अतीत को बदल तो नहीं सकती लेकिन मैं भविष्य के लिए और अधिक शोध करूंगी।

मसीहा की आत्मकथा:दिसंबर में आएगी सोनू की किताब 'I AM NO MESSIAH', प्रवासियों के मसीहा ने लिखी है मदद और उसकी अड़चनों की कहानी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cardi B has apologised after being accused of cultural appropriation after she poses like goddess durga with shoe


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3niIar3

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......