तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, सपंर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील
हाल ही में टीआरपी चार्ट के टॉप 5 शोज की लिस्ट में वापसी करने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। लक्षण नजर आने पर असित मोदी ने अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है। इसके बाद से ही असित ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रोड्यूसर ने हाल ही में संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी रखते हुए कोविड 19 टेस्ट करवाने की भी अपील की है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में अपने ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए बताया, कोविड 19 के कुछ लक्षणों के बाद मैंने अपना टेस्ट करवाया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं विनती करता हूं कि जो भी मुझसे सपंर्क में आया है वो सावधान रहे और कोविड 19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल फॉलो करे।
आगे फैंस को तसल्ली देते हुए असित ने लिखा, आप मेरी चिंता ना करें, आपके प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा, आप मस्त, स्वस्थ रहें।
टॉप 5 टीवी शोज में शामिल हुआ शो
हाल ही में 45वें हफ्ते की बीएआरसी की टीआरपी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप 5 टीवी शोज की लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके पहले हफ्ते में शो इस लिस्ट से बाहर था।
टीम ने किया स्लम एरिया में दिवाली सेलिब्रेशन
दिवाली के खास मौके पर तारक मेहता शो की टप्पू सेना और चंपक चाचा ने बस्ती के गरीब बच्चों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया था। टीम सेलिब्रेशन के लिए अपने साथ बच्चों के लिए नए कपड़े, गिफ्ट, पटाखे, फूल और मिठाइयां लेकर गई थी। सभी ने इस खास मौके पर जमकर डांस कर बच्चों के त्योहार में खुशी भर दी।
##तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी के अलावा, दबंग 3 के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की कोरोना रिपोर्ट भी कुछ दिनों पहले पॉजिटिव आई है। इनके अलावा तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UMfhHv
Comments