पिता के शादी से बेखबर होने के बीच जैद दरबार की मां ने किया गौहर खान का परिवार में स्वागत, सेट कर रही हैं सास-बहू गोल्स

बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान दिसम्बर में अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करने वाली हैं। गौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई पर कन्फर्मेशन दी थी। सगाई की अनाउंसमेंट के बाद जैद के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने भास्कर से बातचीत में बताया था कि बेटे ने एक भी बार उनसे शादी का जिक्र नहीं किया था और उन्हें खुद सोशल मीडिया के जरिए दोनों की सगाई की बात पता चली है। अब इसी बीच जैद की मां ने गौहर का अपने परिवार में स्वागत किया है।

जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार अपनी दूसरी पत्नी आएशा के साथ रहते हैं। वहीं जैद अपनी सगी मां फरजाना के साथ रहते हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की अनाउंसमेंट के बाद फरजाना ने सोशल मीडिया पर होने वाली बहू गौहर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ फरजाना ने गौहर का स्वागत करते हुए लिखा, हमारे परिवार में तुम्हारा स्वागत है। साथ ही बहुत मुबारक हो जैद और गौहर। मेरा आशीर्वाद, प्यार और सपोर्ट हमेशा तुम्हारे साथ है। खुश रहो।

शेयर की गईं तस्वीरों में जैद की मां फरजाना गौहर के गाल चूमती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने एक ही जैसे रंग में ट्विनिंग कर रहे हैं। ये तस्वीरें गौहर खान के जन्मदिन पर ली गई थीं।

##

जैद के पिता इस्माइल को नहीं है शादी की खबर

खबरें हैं कि गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसम्बर को मुंबई में शादी करने वाले हैं। हालांकि जैद के पिता इस्माइल की मानें तो फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं की गई है। इस्माइल ने ही सबसे पहले दोनों की शादी पर कन्फर्मेशन दी थी। जैद ने अगस्त में अपनी सौतेली मां आएशा को गौहर के बारे में बताया था। जैद आएशा के बेहद करीब हैं और उनसे हर बात शेयर करते हैं। अब इस्माइल ने भास्कर से बातचीत में कहा, "मुझे सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिये पता चल रहा है कि दिसंबर में ये दोनों शादी कर रहे हैं। यहां तक कि उसने अपनी मम्मी से भी यही कहा कि जब उसे लगेगा की अब शादी करनी है तब वो मुझसे आकर मिलेगा। जिस दिन जैद आकर मुझसे शादी के बारे में बात करेगा तब हम आगे बढ़ेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zaid Darbar's mother welcomes Gauhar Khan to the family, setting saas bahu goals wearing same clothes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353UIfG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......