मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में होगा गौहर खान- जैद दरबार का निकाह, प्री वेडिंग के लिए चुनी गई पुणे की रॉयल लोकेशन
बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से सगाई की न्यूज देकर फैंस को हैरान कर दिया था जिसके बाद एक्ट्रेस इन दिनों दुबई वेकेशन पर हैं। डांस कोरियोग्राफर जैद दरबार म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बड़े बेटे हैं जिनसे गौहर दिसम्बर में शादी करेंगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जिसके लिए वेडिंग वेन्यू भी तय हो चुका है। दोनों मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं।
हाल ही में पिंकविला वेबसाइट ने गौहर के करीबी सूत्र के हवाले से लिखा, गौहर खान और जैद दरबार मुंबई की आईटीसी मराठा होटल में शादी करने वाले हैं। इससे पहले कपल अपना प्री वेडिंग शूट करवाने पुणे पहुंचेगा। प्री वेडिंग शूट के लिए पुणे का जाधवगढ़ होटल फाइनल किया गया है। सूत्र बताते हैं कि गौहर खान चाहती हैं कि उनका प्री वेडिंग शूट किसी रॉयल जगह में हो जिसके चलते पुणे के इस होटल को फाइनल किया गया है।
22 दिसम्बर से शुरू होंगी शादी की रस्में
गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं जिसकी रस्में दो दिन पहले 22 दिसम्बर से शुरू होने वाली हैं। इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है।
शादी से पहले निकलीं दुबई ट्रिप पर
गौहर खान इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ दुबई वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं जिसमें कभी वो वॉटर फन एक्टिविटी करती दिखी तो कभी ब्वॉयफ्रेंड के साथ बीच में आराम करती नजर आ रही हैं।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nKSPLy
Comments