दिसंबर में गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर सकते हैं 'महाभारत' के अर्जुन, शहीर शेख, गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करके सुर्खियों में आए

टेलीविजन के सबसे पॉपुलर एक्टर शहीर शेख लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं। कई महीनों से लगातार रिलेशन सीक्रेट रखने के बाद कुछ दिनों पहले ही शहीर ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। तस्वीर सामने आने के बाद से ही दोनों का रिलेशन सुर्खियों में हैं जिसके बाद अब खबरें हैं कि एक्टर जल्द ही रुचिका से शादी करने वाले हैं।

हाल ही में आई टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार शहीर शेख अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि दोनों इस साल दिसम्बर में शादी कर सकते हैं। हालांकि इसपर रुचिका और शहीर की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है।

सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

रिलेशनशिप की खबरों को पक्का करते हुए हाल ही में शहीर ने रुचिका के साथ तस्वीर शेयर की है। क्यूट पोज करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा था, ये लीजिए, कई सारी मॉर्फ्ड (एडिट की हुई) तस्वीरों के बाद। शायद इससे सबका टाइम बच जाएगा। पागल मैं। गर्ल विद कर्ल्स।

शहीर शेख टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। एक्टर अब जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। शहीर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पौरशपुर में शिल्पा शिंदे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये सीरीज एक पीरियड ड्रामा होने वाली है जिसमें अन्नू कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun of 'Mahabharat', Shaheer Sheikh, can be married to girlfriend Ruchika Kapoor in December,made headlines by sharing photos with girlfriends


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U5BJuJ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......