एली गोनी और कविता के बाद होगी एडल्ट स्टार सपना सप्पू की होगी शो में एंट्री, मिथुन के साथ कर चुकी हैं काम
टेलीविजन के विवादित शो बिग बॉस 14 में एली गोनी के बाद इस वीकेंड का वार एपिसोड में कविता कौशिक ने री एंट्री ली है। अब बताया जा रहा है कि शो में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए एक और वाइल्ड कार्ड सदस्य की एंट्री होने वाली है। ये वाइल्ड कार्ड सदस्य कोई और नहीं बल्कि सपना सप्पू हैं जो एडल्ट फिल्मों में सपना भाभी के नाम से पॉपुलर हैं।
स्पॉटब्वॉय के सूत्र के अनुसार जल्द ही शो में सपना सप्पू जो सपना भाभी नाम से जानी जाती हैं एंट्री लेंगी। एडल्ट स्टार इस हफ्ते ही घर में आ सकती हैं। सपना कई बोल्ड किरदार निभा चुकी हैं और एक बेटे की सिंगल मां भी हैं। फिलहाल शो की टीआरपी कम है लेकिन कविता कौशिक और अब सपना भाभी की एंट्री से टीआरपी में फायदा मिल सकता है।
मिथुन के साथ सपना ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
मिथुन चक्रवर्ती की साल 1998 में आई फिल्म गुंडा में सपना सप्पू ने लीड रोल निभाया था। बॉलीवुड के अलावा सपना भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
शादी के बाद एक्टिंग करियर को कहा था अलविदा
2013 में शादी होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग करियर पूरी तरह छोड़कर गुजरात शिफ्ट हो गई थीं। शादीशुदा जिंदगी में अनबन के चलते एक्ट्रेस पति से अलग हो गई। दोनों का एक पांच साल का बेटा टाइगर है जिसकी लीगल कस्टडी का केस अब भी जारी है।
##एडल्ट फिल्मों से किया इंडस्ट्री में कमबैक
पति से अलग होने के बाद सपना दोबारा गुजरात से मुंबई आईं। यहां आकर उन्होंने सेमी पोर्न वेब शोज में काम किया। 200 से ज्यादा हिंदी, गुजराती और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं सपना को उनके बोल्ड किरदारों से पहचान मिली है।। कई बी ग्रेड फिल्मों में आने के बाद हाल ही में सपना वेब शो आप की सपना भाभी में नजर आई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32nmQbX
Comments