मुंबई पुलिस ने माना अक्षत उत्कर्ष का हुआ मर्डर, गर्लफ्रेंड ने तौलिए से फांसी लगाने की कही थी बात

एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत के मामले में गुरुवार को एक बड़ा ट्विस्ट आ गया। अंबोली पुलिस स्टेशन में इस केस को लेकर 302(हत्या) का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी का सेक्शन 34 भी लगाया है, जो यह साबित करता है कि अक्षत की हत्या में कई लोग शामिल थे। इससे पहले 27 सिंतबर को पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।

मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले अक्षत की मौत के बाद से ही उनके परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे थे। अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया था। अक्षत की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी की कॉपी भी नहीं दी।


एक्ट्रेस संग लिविंग में रह रहे थे अक्षत

अक्षत, स्नेहा चौहान नाम की लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। स्नेहा भी एक एक्ट्रेस हैं। परिवार ने आरोप लगाया था कि वे उसे फोन करते रहे लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में स्नेहा ने उन्हें कथित आत्महत्या की जानकारी दी। अक्षत के पिता विजयंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की। उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को संदेह है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है।

मरने से कुछ घंटे पहले अक्षत ने पिता से की थी बात
अक्षत के मामा रंजू सिंह ने कहा था कि पूरा मामला संदेहास्पद है। अक्षत ने 27 सिंतबर की रात पौने नौ बजे पिता विजयंत किशोर से बात की थी। उसी रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच उनकी मौत की सूचना मिली। अक्षत के साथ रह रही उनकी महिला मित्र स्नेहा चौहान ने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी थी। स्नेहा ने अक्षत के फुफेरे भाई को फोन कर कहा था कि अक्षत ने फांसी लगा ली है।

मोटे तौलिए से फांसी लगाने पर परिजनों को हुआ संदेह
सूचना मिलने के बाद अक्षत के परिजन 28 सिंतबर को मुंबई गए। परिजनों के अनुसार फांसी लगाने के बाद अक्षत को गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां से गंभीर हालत देख उन्हें कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया। कूपर हॉस्पिटल में अक्षत की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 6 फीट हाइट वाला अक्षय मोटे तौलिए से फंदा लगाकर कैसे मर सकता है?

प्राइवेट कंपनी में काम करने साथ एक्टिंग भी कर रहे थे अक्षत
अक्षत दो साल से मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रह रहे थे। उन्होंने एमबीए किया था। मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे। आने वाले फिल्म 'लिट्टी चोखा' में उन्होंने रोल किया था।

पुलिस ने बताया था सुसाइड
27 सितंबर को दिए एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा था कि अक्षत ने सुसाइड किया है। वह काम की कमी के कारण उदास था। अक्षत आरटीओ ऑफिस के पास अंधेरी वेस्ट में पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

मरने से पहले अजीब व्यवहार कर रहा था अक्षत: गर्लफ्रेंड
उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा था- 'अक्षत रविवार शाम को अजीब व्यवहार कर रहा था। करीब घंटे भर बात करने और सोने से पहले डिनर साथ में किया था। जब मैं रात में करीब 11.30 बजे जागी तो अक्षत हॉल में लटका हुआ मिला। मैंने तुरंत पुलिस को 100 पर सूचना दी। अंबोली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत 27 सितंबर को हुई थी। परिजन शुरू से ही उनकी मौत पर संदेह जता रहे थे। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHUhhp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......