शो के सेट पर प्रेगनेंट डॉग का ख्याल रख रही हैं रुपाली गांगुली, बताया कैसे प्रोड्यूसर राजन शाही करते हैं मदद
स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी लिस्ट में नंबर वन शो बना हुआ है। दर्शकों को लगातार इंप्रेस कर रहे इस शो में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा चक्रवर्ती, अल्पना, पारस और आशीश मल्होत्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। ये सभी कलाकार अपने काम के साथ सेट पर मौजूद लावारिस कुत्तों की भी देखभाल कर रहे हैं।
हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रुपाली गांगुली बताती हैं, जब तक हमें बाथरूम ना जाना हो हम अपने कमरों में वापस नहीं जाते, आप हमें हमेशा बातें करते हुए या गाना गाते हुए पाएंगे। मैं और पारस कभी कभी डांस भी करते हैं। या फिर हम सेट पर मौजूद कुत्तों के साथ खेलते हैं। हमारी पूरी टीम की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री काफी स्ट्रॉन्ग है। हम सभी के रिश्ते काफी इमोशनल हैं।
सेट पर प्रेगनेंट डॉग का रखते हैं ख्याल
सेट पर मौजूद लावारिस कुत्तों के साथ समय बिताने पर रुपाली ने बताया, हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही सभी कुत्तों का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं, ये काफी संतुष्ट करने वाला है। वहां बहुत स्ट्रे डॉग हैं, और मैंने सबके नाम रखे हैं। गब्बर इन सबका लीडर है, लंबू जी, चॉकलेट, रिमझिम, गुलाबजामुन, बिस्किट, पुचकी, बादाम, डायना, बेब, ये उनके नाम हैं। फिलहाल रिमझिम प्रेगनेंट है इसलिए हम सब काफी खुश हैं और उसकी देखभाल करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये दोस्त हमारे सबसे बड़े स्ट्रेस बस्टर हैं। जब ये मेरे आसपास होते हैं तो मुझे स्वर्ग का एहसास होता है।
##टीआरपी लिस्ट में नंबर वन शो है अनुपमा
एक आम गृहिणी की जिंदगी पर आधारित शो अनुपमा इन दिनों बीएआरसी की टीआरपी रिपोर्ट में नंबर वन शो बना हुआ है। इसके बाद इंडियाज बेस्ट डांसर, कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य और बैरिस्टर बाबू भी इस लिस्ट में टॉप 5 शोज हैं। अनुपमा शो पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kMpcr0
Comments