मधुर भंडारकर का करन जौहर पर फिल्म का टाइटल हड़पने का आरोप, बोले- मेरा प्रोजेक्ट बर्बाद न करें

पिछले सप्ताह करन जौहर ने अपने वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसकी स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी। अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने उन पर और उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने वेब शो के लिए उनकी फिल्म का टाइटल हड़पा है।

मधुर भंडारकर ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है, "प्रिय करन जौहर! आपने और अपूर्व मेहता मुझसे 'बॉलीवुड वाइव्स' के टाइटल की मांग की थी, जिससे मैंने इनकार कर दिया था। क्योंकि मेरे प्रोजेक्ट पर काम जारी है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' करके इस्तेमाल कर लिया। प्लीज मेरे प्रोजेक्ट को बर्बाद न करें। मेरी आपसे विनम्र अपील है कि आप टाइटल बदल लीजिए।"

IMPPA में की धर्मा की शिकायत

सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने के साथ-साथ मधुर भंडारकर ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में भी धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

IMPPA का कहना है कि उन्होंने करन जौहर को उनके वेब शो के लिए टाइटल जारी नहीं किया है।रिपोर्ट्स की मानें तो एसोसिएशन ने इस संदर्भ में धर्मा प्रोडक्शन और नेटफ्लिक्स को लेटर लिखकर टाइटल बदलने के लिए कहा है।

मामले में करन जौहर या अपूर्व मेहता की और से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। उनके वेब शो की बात करें तो इसमें बॉलीवुड की फेमस पत्नियों के बारे में बताया जाएगा कि वे जिंदगी कैसे जीती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Madhur Bhandarkar accuses Karan Johar of grabbing film title


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fh6oiE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......