सलमान ने शार्दुल को कम वोट मिलने पर दिया रश्मि-देवोलीना का उदाहरण, मेकर्स पर भड़कीं देवोलीना बोलीं- 'बस करो, गुस्सा मत दिलाओ'
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 से इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री शार्दुल पंडित एविक्ट हो चुके हैं। महज तीन हफ्तों से घर में निकले शार्दुल का मानना है कि उन्होंने झगड़ा नहीं किया जिससे वो बाहर हो गए। एलीमिनेशन के दौरान सलमान ने बताया कि शार्दुल और रुबीना दिलैक के बीच महज कुछ ही वोट का फर्क था। इस दौरान सलमान ने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट का उदाहरण देते हुए बताया कि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को तगड़ी फैन फॉलोविंग होने के बावजूद आरती सिंह से कम वोट मिले थे। इस पर देवोलीना ने मेकर्स पर नाराजगी जताई है।
वीकेंड का वार एपिसोड के बाद देवोलीना ने सलमान खान की बात पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'रुबीना और शार्दुल को बराबर वोट मिले जैसे मुझे और रश्मि देसाई को पहले पढ़ाव में आरती से कम वोट मिले थे। बस करो बिग बॉस, बस करो। मुझे ना गुस्सा मत दिलाओ, गेम अच्छा चल रहा है ना तो अच्छा चलने दो, अपना खुरा-पाती दिमाग मत लगाओ'।
आगे एक्ट्रेस लिखती हैं, 'और ये कभी मत भूलना कि मैं बिग बॉस की पहली और इकलौती क्वीन हूं। इसलिए बता रही हूं, गुस्सा मत दिलाना मुझे'। बिग बॉस 13 के टास्क रानी नं में देवोलीना ने जीतकर ये टैग हासिल किया था।
##रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को पिछले सीजन आरती के मुकाबले कम वोट मिलने पर सीक्रेट रूम में भेजा गया था जिसके एक हफ्ते बाद दोनों की री-एंट्री हुई थी।
इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 6 सदस्यों रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ऐजाज खान, जान सानू, निक्की तंबोली और कविता कौशिक नॉमिनेट हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f5CA8B
Comments