शादी से पहले जया भादुड़ी को लव लेटर लिखा करते थे अमिताभ बच्चन, बताया कैसे ट्रिप के लिए पिता ने रखी थी शादी की शर्त

टेलीविजन के पॉपुलर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 में अमिताभ बच्चन अकसर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से सुनाते रहते हैं। हाल ही में ऑन-एयर हुए एपिसोड में बिग बी ने अपनी और जया भादुड़ी की खूबसूरत लवस्टोरी दोहराते हुए कुछ अनसुनी बातें शेयर की हैं।

एक एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट ने होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या आपने कभी किसी को लव लेटर लिखा है। इसपर बिग बी ने बताया, लव लेटर लिखना उनका प्यार जताने का तरीका था। दोनों एक दूसरे को लव लेटर भेजा करते थे। आगे महानायक अमिताभ ने अपनी शादी पर बताया कि उन्होंने प्लान किया था कि अगर उनकी अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है तो वो जया के साथ एक ट्रिप पर जाएंगे।

ट्रिप के लिए कर ली थी शादी

जब उनकी फिल्म रिलीज हुई तो उसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। ऐसे में बिग बी ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से जया भादुड़ी के साथ ट्रिप पर जाने की अनुमति लेनी चाही। इसपर उनके पिता ने इजाजत तो दे दी मगर साथ ही शर्त रखी कि अगर दोनों शादी करेंगे तभी साथ जा सकेंगे। ये सुनकर अमिताभ बच्चन ने झटपट जया से शादी कर ली थी। शादी होते ही दोनों ट्रिप पर गए थे।

दोनों की लव स्टोरी आज भी हर किसी के लिए बेहद स्पेशल है। एक्टर सालों से अपनी वाइफ के साथ कपल्स गोल्स सेट करते आए हैं। दोनों ने साल 1973 में शादी की थी। शादी से पहले और बाद में दोनों ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में साथ में दी हैं।

रिलीज पर रोक:सुप्रीम कोर्ट 'झुंड' की रिलीज पर 6 महीने में निर्देश जारी करेगा, अपोजिशन के वकील ने कहा- तब तक फिल्म बेकार हो जाएगी

कौन बनेगा करोड़पति 12::आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा बनी शो की दूसरी करोड़पति, बोलीं-"कोई सपना नहीं जो ये पैसा पूरा कर सके, देश की सेवा करना चाहती हूं"

आपबीती:बिमारी से नहीं दुर्घटना से कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का हुआ निधन, बोले-" अफसोस है, बुरे दौर में इंडस्ट्री वालों ने नहीं की मदद"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before marriage, Amitabh Bachchan used to write love letters to Jaya Bahaduri, told how father had laid the condition before going on trip


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fbGxst

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......