एविक्ट होने के बाद दोबारा शो में एंट्री लेंगी कविता कौशिक, टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला
टेलीविजन रियलिटी शो में कुछ दिनों पहले ही कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में एंट्री के साथ ही कविता और ऐजाज की लड़ाई काफी सुर्खियों में आ गई लेकिन जनता के कम वोट मिलने से एक्ट्रेस को एविक्ट कर दिया गया। शो में कविता ने कैप्टन बनकर दर्शकों को इम्प्रेस किया था जिससे उनका घर से जाना कई लोगों के लिए झटका था। अब बताया जा रहा है कि शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स दोबारा कविता को शो में लेकर आएंगे।
शो से जुड़े सूत्र बताते है, "कविता और ऐजाज के बीच की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी। बिग बॉस की टीआरपी अच्छी नहीं आ रही है जिसके लिए मेकर्स शो में मसाला लाने की कोशिश कर रहे है। उन्हें उम्मीद है कि कविता और ऐजाज की केमिस्ट्री लोगो को खूब पसंद आएगी। जिस तरह पिछले सीजन में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की नोंक-झोंक को ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया था उसी तरह उन्हें उम्मीद है कि कविता और ऐजाज भी लोगों को एंटरटेन करने में सफल रहेंगे जिससे शो की टीआरपी में भी बढ़त देखी जा सकती है। कविता ने भी शो में फिर से आने के लिए हामी भर दी है और यदि सब कुछ सही रहा तो वे अगले हफ्ते घर में फिर से एंट्री लेंगी।"
सलमान खान ने लगाई थी फटकार
बता दें, वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, कविता ने ऐजाज के बारे में कुछ अनावश्यक बातों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान ऐजाज ने उनसे कैसे संपर्क किया और खाना बनाने को कहा। कविता ने आगे कहा था कि एजाज उनका दोस्त नहीं है फिर भी वह उसके लिए खाना बनाने को तैयार हो गई क्योंकि उनके पास कोई नहीं है। हालांकि, कविता की ये बात बहुत से लोगों को पसंद नहीं आई। शो के होस्ट सलमान खान ने भी कविता को ये कहकर फटकार लगाई थी कि जिस बात की आवश्यक ना हो वे इस मंच पर ना बोले।
टीआरपी बढ़ाने के लिए नए चेहरों की करवाई जा रही एंट्री
तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के बाद 4 नवम्बर को एक्टर एली गोनी ने भी शो में एंट्री ले ली है। कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन और एली गोनी के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं, ऐसे में दोनों को साथ शो में रहना शो के लिए फायदेमंद हो सकता है। एली को शो की शुरुआत में ही शो का ऑफर किया था हालांकि बोनी कपूर की फिल्म में व्यस्त होने के चलते एक्टर ने इनकार कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mVEzPv
Comments