आदित्य नारायण ने नेशनल टेलीविजन पर किया खुलासा, अलका याग्निक से फ्लर्ट करने पर पड़ी थी पिता उदित नारायण से जमकर डांट

सिंगर, एंकर और एक्टर आदित्य नारायण इन दिनों अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी के चलते चर्चा में बने हुए हैं। आदित्य और श्वेता 1 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिससे पहले एक्टर पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। कपिल से मजेदार बातें करते हुए आदित्य ने बताया कि बतौर होस्ट वो हर महिला से फ्लर्ट करते हैं हालांकि एक शो में अलका याग्निक से फ्लर्ट करना उन्हें काफी भारी पड़ा था।

29 नवम्बर से शुरू होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का प्रमोशन करने हाल ही में विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और शो के होस्ट आदित्य नारायण द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान आदित्य ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने सारे शोज में फीमेल जज के साथ फ्लर्ट किया है'। आगे आदित्य ने बताया कि एक शो में अलका याग्निक जी के साथ उनके पिता उदित नारायण भी आए थे, और जब उन्होंने अलका जी से फ्लर्ट किया तो उनके पिता भड़क गए थे।

आदित्य की ये बात सुनकर कपिल ने उनसे पिता उदित नारायण के भड़कने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, क्योंकि अलका जी उनकी फेवरेट हैं। ये बताते हुए आदित्य ने खुद अपने पिता की मिमिकरी की जिससे मंच पर बैठे मेहमान और कपिल जोरदार हंस पड़े।

29 नवम्बर से ऑन-एयर होगा इंडियन आइडल 2020

सिंगिंग रियलिटी शो 29 नवम्बर से सोनी टीवी पर ऑन-एयर किया जाने वाला है जिसकी शूटिंग जल्द दोबारा शुरू होगी। सोनी टीवी द्वारा शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं जिनमें कुछ कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के परिचय करवाए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र की अंजलि और आशीष, राजस्थान की सवाई, उत्तराखंड से शानमुख प्रिया और पवनदीप और आंध्रप्रदेश से सिरीशा शामिल हैं। इस बार शो की टैगलाइन फिर बदलेगा देश का मौसम रखी गई है।

##

1 दिसम्बर को शादी करने वाले हैं आदित्य नारायण

आदित्य नारायण पिछले 10 सालों से शापित फिल्म की को- स्टार श्वेता अग्रवाल को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 1 दिसम्बर को शादी करने की फैसला लिया है। वेडिंग सेरेमनी मुंबई में ही रखी गई है जिसमें महज कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हो सकेंगे। शादी की तैयारी के लिए आदित्य ने इन दिनों सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है।

बैक-टू-वर्क:दुबई हनीमून से वापस आकर इंडियन आइडल 2020 की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगी न्यूली-वेड नेहा कक्कड़, 28 नवम्बर से ऑन-एयर होगा शो

बॉलीवुड में ड्रग्स:कॉमेडियन भारती और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का आरोप; भारती के 3 घरों पर रेड

सेलेब्स में कोरोना:तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, सपंर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Narayan revealed on national television, father Udit Narayan scolded him for flirting with Alka Yagnik


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ULEUbF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......