पुराने प्रतियोगी फिर लेंगे शो में भाग, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी को मिलेगा ट्रॉफी और पैसे जीतने का सुनहरा मौका
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जहां पुराने कंटेस्टेंट्स को फिर से खेल खेलने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, बल्कि वे भी पूरी तरह से हकदार होंगे शो की ट्रॉफी और इनाम की राशि जीतने के। जी हां, शो के मेकर्स ने इस सीजन में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का फैसला किया है।
शो से जुड़े सूत्र बताते है, "मेकर्स पूरी तरह से कोशिश में लगे हैं शो को एंटरटेनिंग बनाने के लिए। हाल ही में क्रिएटिव टीम ने एक पुराने कंटेस्टेंट्स को लाने की बात चैनल के सामने रखी। टीम का मानना हैं कि बिग बॉस के घर के अंदर रहने वाले प्रतियोगी काफी कम्फर्ट जोन में खेल रहे हैं। इन्हीं के बीच वो कंटेस्टेंट्स हलचल मचाएंगे जो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। टीम को यकीन है कि जब मौजूदा कंटेस्टेंट्स को पता चलेगा की पुराने कंटेस्टेंट्स भी इस सीजन की जीत के हकदार होंगे तो वे जरूर बौखला जाएंगे जिससे शो और भी एंटरटेनिंग बन जाएगा। चैनल ने इस आइडिया के लिए हामी भी भर दी है और उन्हें उम्मीद है कि ये ट्विस्ट टीआरपी चार्ट पर कमाल दिखाएगा।"
पुराने कंटेस्टेंट्स को मिला सुनहरा अवसर
चैनल की प्लानिंग के मुताबिक 'बिग बॉस' सीजन 1 की प्रतियोगी कश्मीरा शाह और सीजन 10 के प्रतियोगी मनु पंजाबी घर के अंदर जल्द ही एंट्री लेंगे। दोनों ही सदस्य अपने सीजन में काफी चर्चा में रहे थे जो जल्द ही बिग बॉस 14 के सदस्यों को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
सलमान खान के लिए दोबारा शो का हिस्सा बनीं देवोलीना
हाल ही में सीजन 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने बतौर पैनलिस्ट शो में एंट्री ली थी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, देवोलीना ने बताया, "पिछले साल मेरी बिगड़ी तबियत की वजह से घर के अंदर ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई थी। इस बात का मुझे आज भी बहुत अफसोस होता है। अब जब मुझे एक बार फिर से घर के अंदर जाने का मौका मिला है तो इसे मना नहीं कर पाई। सच कहूं तो सलमान खान की वजह से मैंने इस शो के लिए हामी भरी। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और एक बार फिर से उनसे मुलाकात होगी, इस ऑफर को भला कौन ठुकरा सकता है।"
कविता के अलावा कोई नहीं है विनर बनने के काबिलः देवोलीना
देवोलीना आगे बताती हैं, "फिलहाल कविता कौशिक के अलावा मुझे और कोई भी ऐसा प्रतियोगी नजर नहीं आ रहा जो इस सीजन का विनर के काबिल हो। घर के अंदर मैं इन सभी की खूब अच्छे से क्लास लुंगी।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oasYgd
Comments