पवित्र और ऐजाज का किस करना शो को पड़ा भारी, लव जिहाद और अश्लीलता फैलाने के आरोप में करणी सेना ने की बैन करने की मांग

टेलीविजन का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में लगातार अभिनेता ऐजाज खान और पवित्र पुनिया का लव एंगल दिखाया जा रहा है। कई बार दोनों को गले लगते हुए और एक दूसरे को किस करते हुए भी देखा जा चुका है जिससे अब शो की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। दोनों को किस करते देख करणी सेना ने लव जिहाद का हवाला देते हुए इसे बैन करने की मांग की है।

करणी सेना ने 18 नवम्बर को एंडमोल शाइन प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नोटिस जारी किया है जिसमें शो को बैन करने की डिमांड की गई है। इस नोटिस को हाल ही में बिग बॉस 14 के खबरी पेज से शेयर किया गया है। करणी सेना का कहना है कि चैनल ऐजाज खान और पवित्र पुनिया का किस करने वाला प्रोमो जारी करके लव जिहाद और अश्लीलता को प्रमोट कर रहा है।

ये नोटिस श्री राजपूत करणी सेना के वाइस प्रेसिडेंट दिलीप राजपूत ने भेजा है। जिसमें लिखा गया है, हाल ही में ऐजाज खान को पवित्र पुनिया को गाल पर किस करते हुए देखा गया है। इस किसिंग प्रोमो को कलर्स चैनल द्वारा जारी किया गया है। हम बताना चाहेंगे कि शो अश्लीलता को प्रमोट कर रहा है और देश की सामाजिक नैतिकता को ठेस पहुंचा रहा है। ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और आपत्तिजनक है, इंटिमेट सीन इस शो का हिस्सा हैं। ये रियलिटी शो लव जिहाद को प्रमोट करता है जो स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए हम इस शो को बेन करने की डिमांड करते हैं।

एक्शन ना लिए जाने पर चैनल के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

नोटिस में आगे बताया गया है कि अगर इस मामले को चैनल द्वारा संजीदगी से नहीं लिया जाएगा तो करणी सेना प्रदर्शन करेगी। लिखा गया है, अगर शो को सेंसर या बेन नहीं किया जाता है तो श्री राजपूत करणी सेना सड़कों में धरना प्रदर्शन करेगी। इस तरह के शो जो लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं उन्हें तुरंत बैन कर दिया जाना चाहिए।

जान सानू के चलते भी विवादों में था शो

ऐजाज खान और पवित्र पुनिया से पहले कुमार सानू के बेटे जान सानू के कारण शो परेशानी में पड़ गया था। जान ने मराठी भाषा के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके बाद एमएनएस ने चैनल और शो से माफी की मांग की थी। जिसके बाद चैनल और जान सानू ने माफी मांगी थी। इतना ही नहीं मामला बढ़ने के बाद लिजेंड्री सिंगर कुमार सानू ने भी बेटे की इस हरकत पर माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था।

सलमान आइसोलेशन में?:ड्राइवर समेत 3 लोगों को कोरोना होने का दावा, लेकिन बॉडीगार्ड शेरा बोले- सलमान का कोई स्टाफ संक्रमित नहीं

बिग बॉस 14:कविता कौशिक ने इनडायरेक्टली लगाए सलमान खान पर पक्षपात करने के आरोप, बोलीं- वो मेरी बात सुनने में दिलचस्प नहीं है, ऐजाज की तारीफ करते हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: karni sena accused bigg boss 14 show for promoting love jihad and vugarity and demand for ban after eijaz khan and pavitra punia kiss


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJMjnu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......