कविता कौशिक को दोस्त बताने वाले ऐजाज पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा-'ना कविता के पिता के निधन पर आया ना शादी में'
टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 में हाल ही में कविता कौशिक ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। कविता की एंट्री से ऐजाज खान ये कहकर खुश हुए थे कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि एक बहस में कविता ने भड़कते हुए साफ किया कि वो ऐजाज की दोस्त नहीं हैं बस उन्हें जानती हैं। लंबी बहसबाजी के बाद ऐजाज ने कविता को घर के रेड जोन में भेज दिया जहां से एक्ट्रेस एविक्ट हो चुकी हैं। ये देखकर एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने ऐजाज पर विक्टिम कार्ड प्ले करने का आरोप लगाया है।
काम्या पंजाबी और एक्ट्रेस कविता कौशिक पिछले 15 से 16 सालों से काफी करीबी दोस्त हैं। ऐसे में काम्या ये भी जानती हैं कि कविता की किन लोगों से दोस्ती है। बिग बॉस के घर में हुई दोस्ती की लड़ाई पर काम्या ने ऐजाज खान को इस मुद्दे में गलत ठहराते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'ऐजाज ना ही तब कविता के साथ था जब उनके पिता का निधन हुआ था और ना ही तब जब उसकी शादी हुई थी। तो फिर वो कविता का दोस्त कैसे हुआ। ऐजाज कविता की मौजूदगी का फायदा उठाते हुए विक्टिम कार्ड प्ले करने की कोशिश कर रहा है'।
कविता ने ऐजाज से बहस के दौरान कहा था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ऐजाज को खाना बनाकर दिया है। ऐजाज ने कहा था कि दोस्ती के चलते कविता ने उनके लिए खाना बनाया और उन्हें इमोशनल सपोर्ट दिया था। इस पर कविता ने कहा, 'ऐजाज ने उसे कॉल करके कहा था कि मुझे ये खाना बनाने से बहुत डर लगता है और मेरा कुक नहीं है, तुम मेरे लिए खाना बना दो'।
कविता ने शो में बताया था कि लॉकडाउन में वो लगातार अपने हाथ से बने अलग-अलग तरह के खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। ये देखकर ऐजाज ने कहा था कि तुम इतना कुछ बनाती हो तो मेरे लिए भी बनाकर भेज दो, क्योंकि लॉकडाउन में मेरा कुक नहीं है और मुझे खाना बनाते नहीं आता। कविता ने उनके लिए खाना भेजा भी था और उनकी फोन पर भी कई बार बात हुई है। कविता ने कहा ये सब उन्होंने सिर्फ हमदर्दी में किया था ना कि इसलिए कि वो दोनों दोस्त हैं।
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन हुआ है जिसके चलते निशांत मलखानी और कविता कौशिक बाहर हो चुके हैं। एविक्शन के समय ऐजाज कविता से मिलना चाहते थे हालांकि वो उन्हें नजरअंदाज करते हुए बाहर निकल गईं थीं। कविता कौशिक ने एंट्री लेते ही घर का सीन पलट दिया था ऐसे में उनके बाहर जाने से हर कोई हैरान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/326UGlt
Comments