जानलेवा हमले के बाद मालवी मल्होत्रा को सरेआम मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से कहा- मेरी और परिवार की जान खतरे में है

कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। ये हमला किसी और ने नहीं बल्कि मालवी के दोस्त योगेश महिपाल सिंह ने ही करवाया। इन दिनों अपना इलाज करवा रही है अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए सिक्योरिटी की मांग की है।

मां-बाप के साथ टहलने निकली थी:

इस घटना के बारे में मालवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया, "दो दिन पहले (18 नवंबर) रात के तकरीबन 9.30 बजे मैं अपने मां-बाप के साथ टहलने निकली थी। डॉक्टर की सलाह पर मैं अपने घर के बाहर निकली थी क्योंकि उनका मानना था कि यदि इलाज के दौरान मैं थोड़ा चलूंगी-फिरूंगी नहीं तो आगे तकलीफ हो सकती है। मैं अपनी बिल्डिंग के बाहर ही टहल रही थी और अचानक से एक बाइक सवार मेरे पास से गुजरा।

पहले तो उसने हम तीनों को देखा और फिर मेरे पास आया और बोला की अब तू और तेरा परिवार नहीं बचेगा। जाहिर है उस वक्त थोड़ा सा डर गए थे जिसकी वजह से कुछ देर के लिए समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं। हम तीनों बहुत घबराए हुए हैं। मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाने के बाद उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वो मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी देंगे।"

जल्द ही अपना घर बदलने वाली हूं:

अभिनेत्री आगे बताती हैं, "मुंबई पुलिस ने ना सिर्फ सिक्योरिटी देने की बात कही है बल्कि उन्होंने मुझे हथियार का लाइसेंस देने का भी आश्वासन दिया। सच कहूं तो मेरा पूरा परिवार बहुत घबराया हुआ है। मेरी जिंदगी में पहले से बहुत स्ट्रेस है, जो अब और बढ़ता दिख रहा है। मेरे मां-बाप बहुत डरे हुए है। हम कहीं बाहर भी नहीं निकल सकते हैं। मैं जल्द ही अपना घर बदलने वाली हूं।"

मेरी और परिवार वालों की जिंदगी खतरे में है:

बता दें कि योगेश अब मुंबई पुलिस की हिरासत में है। मालवी को यकीन है कि योगेश ही इस धमकी के पीछे है। इस बारे में वे बताती हैं, "मैं मुंबई पुलिस की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने योगेश को पकड़कर जेल में बंद कर दिया हालांकि मुझे यकीन है कि उसने ही मुझे ये धमकी दिलवाई है। 24 तारीख को उसकी पेशी है और मैं नहीं चाहती कि उसे बेल मिले। वो बाहर आकर कुछ भी कर सकता है। मेरी और मेरे परिवार वालों की जिंदगी खतरे में है। इस तरह के गुंडे हमारे समाज के लिए भी खतरा हैं।"

हिमाचल की रहने वाली मालवी हिंदी फिल्म 'होटल मिलन', तेलुगू फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी', टीवी सीरियल 'उड़ान' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

एक्टर की मौत के मामले में ट्विस्ट:मुंबई पुलिस ने माना अक्षत उत्कर्ष का हुआ मर्डर, गर्लफ्रेंड ने तौलिए से फांसी लगाने की कही थी बात

द कपिल शर्मा शो:मामा गोविंदा से चल रही अनबन के बीच कृष्णा ने नहीं दी शो परफॉर्मेंस, बोले- 'मैं उनके सामने अपने आंसू नहीं रोक पाता'

काम की तलाश:अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने सोशल मीडिया पर मांगा काम, फोटो शेयर कर लिखा- आप मुस्करा भी सकते हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
after deadly attack malvi malhotra gets life threat, told Mumbai Police - My life and family are in danger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UNF9mc

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......