अनप्रोफेशनल रवैये और नखरे दिखाने के चलते अनुष्का सेन को मेघा रे ने किया रिप्लेस, प्रोड्यूर बोले- 'हमने एक हद तक बर्दाश्त किया'
जी टीवी के शो अपना टाइम भी आएगा में रानी सिंह का लीड रोल निभा रहीं अनुष्का सेन को महज 18 एपिसोड के बाद ही शो से रिप्लेस किया जा रहा है। एक्ट्रेस को शो से निकाले जाने का कारण उनका सेट पर लगातार नखरे दिखाना और अनप्रोफेशनल रवैया बताया जा रहा है। अब एक्ट्रेस के निकलने के बाद दिल ये जिद्दी है एक्ट्रेस मेघा रे उनकी जगह लेने वाली हैं।
शो के प्रोड्यूसर वेद राज ने ई-टाइम्स से बातचीत में अनुष्का को शो से निकाले जाने का कारण बताते हुए कहा, सिर्फ 18 एपिसोड के बाद ही लीड एक्टर को बदलना हमारे लिए आसान फैसला नहीं था। हम इस हद तक उकसाया गया कि हमें ये फैसला लेना पड़ा। अनुष्का शो की शुरुआत से ही सेट पर नखरे दिखा रही थीं हालांकि हमने सोचा कि टाइम के साथ सब ठीक हो जाएंगी। लेकिन स्थिति और खराब होती गईं।
कई सीन में एक्ट्रेस करती थीं बॉडी डबल की डिमांड
आगे वेद राज बताते हैं, अनुष्का जरूरी सीन के साथ इश्यू क्रिएट करती थीं जिनमें उन्हें घर के काम करते हुए दिखना था। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार बॉडी डबल की डिमांड करती थीं। वो जरूर अपनी सोशल मीडिया इमेज को लेकर परेशान होगी जिससे उन्हें फॉलोविंग मिली है।
हम उसके नखरे एक हद तक बर्दाश्त कर सकते थेः वेद राज
पिछले एक हफ्ते से अनुष्का को शो से निकाले जाने की खबरें हैं। इन खबरों को पढ़कर एक्ट्रेस इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने सेट पर आना ही छोड़ दिया। इस पर प्रोड्यूसर वेद का कहना है, हम उसके नखरे तब तक ही बर्दाश्त कर सकते थे जब तक शो पर कोई दिक्कत ना आए। हालांकि कुछ दिनों से सेट पर ना आना एक अनप्रोफेशनल रवैया है इसलिए हमने नए चेहरे को लाने का निर्णय किया। जाहिर है कि एक्ट्रेस को रिप्लेस करना शो के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है लेकिन हमारे पास कोई और चारा नहीं था।
बता दें कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस लगातार शो में काम करते हुए बेहोश भी हो गई थीं। इसके बाद तुरंत सेट पर मेडिकल टीम बुलाई गई थी जिन्होंने एक्ट्रेस को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lbhFTQ
Comments