श्वेता के घर के बाहर लाइव आए पति अभिनव, गेट खटखटाते हुए थककर बोले- 'कुछ देर पहले बेटा सहमा हुआ था, ये टॉर्चर है'

मेरे डेड की दुल्हन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों पति अभिनव कोहली से अनबन के चलते सुर्खियों में हैं। अभिनव का आरोप है कि श्वेता उन्हें बेटे से अलग करवाना चाहती हैं जिसके चलते वो दोनों को मिलने नहीं दे रहीं। अभिनव द्वारा कई संगीन आरोप लगाए जाने के बाद श्वेता ने सोमवार को बेटे रेयांश की मुलाकात अभिनव से करवाई थी। जब अभिनव दोबारा मिलने पहुंचे तो एक्ट्रेस ने दरवाजा ही नहीं खोला, ये दिखाने के लिए अभिनव ने उनके घर के बाहर लाइव आकर बताया कि कैसे श्वेता उन्हें टॉर्चर कर रही हैं।

अभिनव कोहली ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि श्वेता ने उनकी मुलाकात बेटे से करवाई है, जिसके बाद अभिनव शाम को दोबारा रेयांश के लिए श्वेता के घर पहुंचे थे। लेकिन इस बार श्वेता ने उन्हें दोबारा नजरअंदाज कर दिया। गुस्से में आकर अभिनव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आपबीती दिखाई। वीडियो में नजर आ रहा है कि अभिनव के लगातार गेट खटखटाने और आवाज देने के बावजूद ना ही किसी ने गेट खोला और ना ही किसी ने कोई रेस्पॉन्स दिया।

वीडियो शेयर करते हुए अभिनव ने इसे टॉर्चर बताया है। वीडियो में अभिनव कह रहे हैं, 'दरवाजा खोलो मुझे प्यारो (रेयांश) से मिलने दो। क्यों कर रहे हो ऐसा'। आगे एक्टर ने दर्शकों से कहा, 'ये हो रहा है, आप एक आदमी को इतना तंग कर दो, इतना थका दो कि वो हेल्पलेस होकर गलत काम कर बैठे। थोड़ी देर पहले ही मिलवाया और अब फिर ऐसा कर रहे हैं'।

आगे बेटे की फिक्र करे हुए अभिनव ने कहा, 'बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा। सोचिए, आज ही बच्चे से मिला हूं, इतना डरा हुआ, इतना सहमा हुआ। ये क्या कर रहे हैं उसके दिमाग के साथ। श्वेता को क्यों समझ नहीं आ रहा है। पता नहीं उसे इससे क्या मिलेगा। सब लोग घर पर अंदर हैं लेकिन अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं आ रहा है। श्वेता अगर बाहर गई होगी तो बच्चे को किसी कमरे में बंद किया होगा। उसे आने नहीं दे रहे होंगे। ये सच्चाई है जो मैं बताना चाहता हूं। वो बच्चा है'।

अभिनव लगातार श्वेता तिवारी पर संगीन आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर श्वेता बेटे से नहीं मिलाएंगी तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। बताते चलें कि दोनों ने साल 2013 में शादी की थी जिसके बाद पिछले साल श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज की थी। दोनों पिछले एक साल से अलग रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
husband abhinav kohli came live outside Shweta tiwari's house, tired of knocking on the gate said - 'Some time ago son was scared, this is torture'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oUt78q

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......