कुमार सानू ने की बेटे को काम दिलाने की बात, नाराज होकर जान बोले- 'सिर्फ दो कॉन्सर्ट किए वो भी विनती करने के बाद'

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 से एविक्ट होने के बाद लगातार जान सानू पिता से अनबन के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। जान ने शो में कहा था कि उनके पिता बचपन से ही दूर रह रहे हैं और उन्होंने काम दिलाने या म्यूजिक करियर में कोई मदद नहीं दी है। इस पर कुमार सानू ने नाराजगी जताते हुए बताया था कि उन्होंने जान के लिए इंडस्ट्री के कई लोगों को कॉल किया था साथ ही उन्हें अपने साथ कॉन्सर्ट पर भी लेकर गए थे। इस बात पर अब जान ने सफाई देते हुए बताया कि वो कॉन्सर्ट उन्हें सिफारिश में मिले थे।

हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में जान सानू ने कहा, 'अपने पिता के साथ परफॉर्म करना और उनका मेरा ख्याल रखना दो अलग बाते हैं। मैंने उनके साथ दो कॉन्सर्ट किए हैं क्योंकि हम एक ही लाइन में हैं। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों लोग मुझे ये क्यों कहते हैं कि तुम्हारे डेड तुम्हारा ख्याल रखते हैं वो भी सिर्फ इसलिए कि मैंने उनके साथ स्टेज पर परफॉर्म किया है'।

आगे जान ने कहा, 'मैंने आज तक सिर्फ दो कॉन्सर्ट किए हैं, वो भी उनके कई बार सिफारिश करने के बाद। उनका बेटा होने पर मुझे कोई विशेषाधिकार नहीं मिला। मैं जो हूं उसके लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। आज मैं जो भी हूं वो कड़ी मेहनत और अपने गुरुओं की ब्लेसिंग से हूं। और इससे भी ज्यादा अपनी मां के विश्वास और प्यार के कारण हूं'।

27 साल से परिवार से दूर हैं डेड- जान

जान ने आगे बताया, 'मेरे पिता पिछले 27 सालों से मेरे परिवार से अलग हैं और मैं 26 साल का हूं। इससे साफ हो जाएगा कि उनकी मेरी जिंदगी में कितनी भागीदारी है। मैं उनसे कई बार मिला हूं लेकिन ये एक कौर्डियल मीटिंग रही है। उन्होंने हमारे साथ कुछ बहुत अन्यायपूर्ण चीजें की हैं। और अब दुनिया इस बारे में जानती हैं। मैं उनसे कई सवाल करना चाहता हूं लेकिन पब्लिक फोरम में नहीं। आखिरकार वो मेरे पिता हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं'।

जान को अपने नाम से मेरा नाम हटा लेना चाहिएः कुमार सानू

हाल ही में कुमार सानू ने जाने के एक इंटरव्यू के बाद कहा, 'जान ने शो और कई इंटरव्यू में ये कहा है कि उनकी परवरिश पूरी तरह से मां ने की है और मैंने उनके करियर में कोई मदद नहीं की। मुझे लगता है कि उन्हें अब अपना नाम बदलकर जान रीता भट्टाचार्या कर लेना ना की जान कुमार सानू। मुझे खुशी है कि वो अपनी मां की इज्जत करता है। लेकिन मेरे नाम के कारण उन्हें बार-बार मुझसे कंपेयर किया जाएगा जो एक न्यूकमर होने के नाते उनके लिए गलत होगा'।

बिगबॉस कंटेस्टेंट का खुलासा:ऐजाज खान बोले- 2015 में मेरी शादी होनी थी लेकिन उससे एक महीने पहले ही सब खत्म हो गया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kumar Sanu share about giving work to his son, jaan getd angry and said - 'Only two concerts, after doing lots of pleading'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V46KzP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......