शराब का ग्लास पकड़े रश्मि ने शेयर की तस्वीर तो फैंस ने लगा दी अरहान खान की क्लास, पूछा- क्या आप भी शराब पीते हैं
टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में रश्मि ने एक शराब की कंपनी का प्रमोशन करते हुए तस्वीर शेयर की है। रश्मि के हाथ में शराब का ग्लास देख फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया जिसके बाद लोगों ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान से शराब से जुड़े इतने सवाल कर दिए कि एक्टर परेशान हो गए।
अरहान खान ने इंस्टा स्टोरी में फैंस से सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान कई लोगों ने अरहान से पूछा कि क्या वो शराब पीते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप शराब पीते हैं या प्रमोट करते हैं, प्लीज जवाब दीजिए, ये फैंस के लिए जरूरी है'। इसके जवाब में अरहान लिखते हैं, 'नहीं, मैं शराब नहीं पीता, तो प्रमोट करने का तो सवाल ही नहीं उठता'।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या एक इन्फ्लूएंसर होने के नाते क्या लोगों का सोशल मीडिया पर ऐल्कोहॉल प्रमोट करना ठीक है'। इस तरह के सवालों का लगातार सामना करने पर अरहान ने लिखा, 'क्यों बार-बार लोग मुझसे इस तरह के सवाल कर रहे हैं। इस बारे में मुझे 100 से ज्यादा लोगों के मैसेज आ चुके हैं। मैं आखिरी बार ये बता रहा हूं कि मैं इस तरह की चीजें प्रमोट नहीं करता और ना ही पीता हूं'।
बता दें कि रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाथ में शराब का ग्लास पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की थी। ये एक शराब की कंपनी के लिए प्रमोशनल पोस्ट थी। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को इस तरह देख कई यूजर्स ने आपत्ति भी जताई।
##बिग बॉस 13 में हुआ थी ब्रेकअप
बता दें कि रश्मि देसाई और अरहान खान लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों को साथ रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी देखा गया था जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। सलमान खान ने नेशनल टेलीविजन पर खुलासा करते हुए बताया था कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं और उनका बेटा भी है। इस बात से रश्मि पूरी तरह अनजान थीं। इसके अलावा अरहान ने बिना रश्मि की अनुमति के उनका घर और पैसे दोनों इस्तेमाल किया था, इस खुलासे के बाद एक्टर काफी सुर्खियों में आ गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eRR9fI
Comments