बेटे रेयांश के बर्थडे पर श्वेता तिवारी ने नहीं करवाई पिता अभिनव कोहली से मुलाकात, पति बोले- कम से कम आज तो मिलाना था

श्वेता तिवारी इन दिनों पति अभिनव कोहली से अनबन के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनव से चल रहे विवाद के चलते उन्होंने बेटे से उनका मिलना जुलना बंद कर दिया। अभिनव का आरोप है कि श्वेता उनकी बेटे रेयांश से मुलाकात नहीं करवा रही हैं और दोनों को दूर कर रही हैं। हाल ही में बेटे रेयांश के जन्मदिन पर भी श्वेता ने अभिनव से उनकी बात नहीं करवाई जिससे नाराज होकर अभिनव ने एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए हैं।

मेरे डेड की दुल्हन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव ने सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। बेटे रेयांश की एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए अभिनव लिखते हैं, कम से कम आज उसके बर्थडे पर तो मिलाना चाहिए था। मेरे बर्थडे पर नहीं मिलवाया, दिवाली के दिन नहीं मिलाया। हे रब्बा तू ही मालिक।

4 साल के हुए श्वेता-अभिनव के बेटे रेयांश

श्वेता के बेटे रेयांश कोहली 27 सितम्बर को पूरे 4 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रेयांश को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ बिताए हुए कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे दिल।

##

अभिनव ने लगाए श्वेता पर गंभीर आरोप

श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद अभिनव लगातार बेटे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस ऐसा नहीं चाहतीं। लंबे समय बेटे से दूर रहने के बाद अभिनव ने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो बेटे की कस्टडी हासिल करने के लिए उन्हें अभी भी ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं जिससे उन्हें कस्टडी मिल जाए। डॉक्टर्स ने श्वेता को ऐसा करने से मना किया था लेकिन वो डॉक्टर्स की सलाह को ना मानते हुए ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं। श्वेता बेटे रेयांश को लेकर यूके जाना चाहती थीं जिसका वीसा बनवाने के लिए श्वेता ने अभिनव के फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे।

अभिनव कोहली जल्द लेंगे लीगल एक्शन

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अभिनव ने बताया कि वे जल्द ही श्वेता के खिलाफ बेटे की कस्टडी हासिल करने के लिए लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने श्वेता को मनाने की लाख कोशिशें की हैं लेकिन अब उनके पास कानूनी मदद लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।

श्वेता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभिनव के साथ थे रेयांश

कुछ महीने पहले श्वेता तिवारी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। बेटे की हेल्थ के चलते एक्ट्रेस ने रेयांश को कुछ दिनों के लिए अभिनव के घर भेज दिया था। अभिनव श्वेता की बिल्डिंग के पास ही एक फ्लेट में रहते हैं। कोरोना से रिकवर होने के बाद श्वेता बेटे को उसकी मर्जी के खिलाफ वापिस ले आई थीं जिसके बाद से ही अभिनव रेयांश से मिलने की गुहार लगा रहे हैं। मामला बढ़ने के बाद श्वेता ने दोनों की एक छोटी सी मुलाकात भी करवाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the birthday of son Reyansh, Shweta Tiwari did not let him meet father Abhinav Kohli, husband said - at least today she should let us meet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhR5sC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......