'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर वेंटिलेटर पर, ICU से फोटो शेयर कर कहा- दुआ करें

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गुलाबो का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। दिव्या ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दुआ करने की अपील की है तो वहीं उनकी की मां ने एक बातचीत में बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं।

मेरी रिकवरी के लिए दुआ करें :दिव्या

दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट करते हुए और लिखा है, "मेरी शीघ्र रिकवरी के लिए दुआ करें। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" स्क्रीनशॉट में हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिव्या को मास्क के अंदर से मुस्कराते हुए देखा जा सकता है।"

घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया

गुड़गांव से मुंबई पहुंचीं दिव्या की मां ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, "दिव्या का तापमान पिछले 6 दिन से बढ़ा हुआ था। उन्हें घबराहट हो रही थी। मैं दिल्ली से आई और घर में एक ऑक्सीमीटर लेकर आई। हमने उनका ऑक्सीजन लेवल चेक किया, जो काफी गिर गया था। अब वे वेंटिलेटर पर हैं और उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।"

प्रोडक्शन हाउस से मिल रही आर्थिक मदद

दिव्या शशि-सुमित प्रोडक्शन हाउस के टीवी शो 'तेरा यार हूं मैं' में काम कर रही हैं। उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा प्रोडक्शन हाउस के संपर्क में हैं, जो दिव्या के ट्रीटमेंट में आर्थिक मदद कर रहा है।

पति पर फ्रॉड होने का आरोप लगाया

दिव्या की मां ने उनके पति को फ्रॉड बताया। वे कहती हैं कि वह उन्हें छोड़कर चला गया और उसने उनकी तबियत के बारे में भी जानकारी नहीं ली। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'तेरा यार यार हूं' मैं के अलावा दिव्या ने 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'विष' जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Divya Bhatnagar tested positive for Covid-19, She is on ventilator


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mirrEn

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......