कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की रेड, पति के साथ ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप
टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड की है। दोनों पर ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप है। एनसीबी की टीम को सीक्रेट सोर्स से यह जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह रेड हुई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। यह रेड NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है। इस रेड के बीच दोनों को समन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZYKV1
Comments