तैश के ड्रामे में ZEE5 ने लगाए 4 चाँद, फ़िल्म और वेब सीरीज दोनों के रूप में देखें

बिजॉय नांबियार एक रोमांचक कथानक वाली फिल्म और वेब सिरीज़ ‘‘तैश’’ लेकर आए हैं, जिसे वीडियो स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन ZEE5 पर 29 अक्टूबर से देखा जा सकता है. इस फिल्म को ZEE5 प्लेटफ़ॉर्म पर होने के कारण दर्शक इसे छह एपीसोड की वेब सीरीज के रूप में भी देख सकते हैं.

कास्ट: कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, हर्षवर्धन राणे, जिम सर्भ, संजीदा शेख, सौरभ सचदेवा, अभिमन्यु सिंह, सलोनी बत्रा, ज़ोआ मोरानी, अंकुर राठे.

लेखन और निर्देशन: बिजॉय नाम्बियार

पहले बात ट्रेलर की-

बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म तैश का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर कमाल का है और सोशल मीडिया पर उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 2 मिनट 34 सेकंड का फिल्म का ये ट्रेलर एक्शन और थ्रिलर से लैस है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो पुलकित सम्राट इसमें लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे. ट्रेलर में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है. जिम सरभ के सामने उनका खड़ा होना काफी हद तक सरप्राइस भी करता है.

तैश की कहानी से हो जाइये रूबरू -

रोहण कालरा (जिम सर्भ) और सनी लालवानी ( पुलकित सम्राट) बचपन के दोस्त हैं. भारतीय पंजाबी रोहण कालरा लंदन में पाकिस्तानी मूल की अपनी मुस्लिम प्रेमिका आरफा खान ( कृति खरबंदा) के साथ रहता है. रोहण के भाई कृष (अंकुर राठी) की शादी माही ( जोया मोरानी) के संग लंदन से दूर ब्रिटेन में ही हो रही है. जहां सनी भी पहुंचता है. रोहण अपनी प्रेमिका आरफा को नहीं लाया था, क्योकि उसे लगता है कि उसके माता पिता को यह बात पसंद नही आएगी. मगर सनी अपने साथ आरफा को भी लेकर पहुंचता है. सभी के लिए यह एक सप्ताह का मौज मस्ती का समय है.

उधर दक्षिण हॉल लंदन के अंधेरे घने कोनों में कहीं साहूकारों का एक हिंसक अपराधी परिवार रहता है, जिसका मुखिया कुलजिंदर ( अभिमन्यू सिंह) अपने दो भाइयों पाली (हर्षवर्धन राणे) और जस्सी (अरमान खेड़ा ) के साथ काम करता है. पाली ने परिवार के व्यवसाय को छोड़ कुलजिंदर की पत्नी की बहन जहान (संजीदा शेख ) के साथ नए जीवन की शुरुआत करने की योजना बनाई है, जिसके साथ उनका संबंध रहे हैं. वैसे कुलजिंदर ने जहान के साथ अवैध संबंध बनाए हैं.

लेकिन रोहण के भाई कृष की शादी में शामिल होने के लिए कुलजिंदर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचते है, तो रोहण को कुलजिंदर से जुड़ा एक पिछला रहस्य याद आता है, जिसके चलते सनी गुस्से में पाली की पिटाई कर देता है और फिर हिंसा की घटनाएं शुरू हो जाती हैं. शादी के ही दिन कृष की हत्या हो जाती है. अदालत से पाली को सजा हो जाती है. पर इससे कोई खुश नहीं है. माही चाहती है कि पाली को इससे बड़ी सजा मिले. एक वर्ष तक सनी योजना बनाता रहता है. पर कुछ नहीं हो पाता. तब एक दिन माही आत्महत्या कर लेती है. उसके बाद सनी वकील जोफी के साथ योजना बना जेल पहुंचकर इस्माइल की मदद से पाली की हत्या कर देना चाहता है. मगर रोहण व सनोबर (सलोनी बत्रा) के चलते सब गड़बड़ हो जाता है. अंततः पाली व उसका भाई जस्सी मारे जाते हैं.

ZEE5 ने बदली मनोरंजन की भाषा-

ZEE5 भारत का सबसे बड़ा ConTech (Content + Tech) ब्रांड है जिसने अपने कंटेंट से एंटरटेनमेंट की परिभाषा बदल दी है. इस प्लेटफ़ॉर्म पर 100 से ज्यादा सीरीज और भाषाओं में फिल्मों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इसी के साथ ZEE5 पहला ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बन गया है जहाँ दर्शकों की पसंद और टाइम की अहमियत को देखते हुए बिजॉय नाम्बियार की तैश को पहली बार फ़िल्म और सीरीज दोनों फॉर्मेट में रिलीज़ किया जा रहा है. ZEE5 की सबसे सफल और लोकप्रिय मूल फिल्मों और शो की लिस्ट में रंगबाज़, बमफाद, अभय, द फाइनल कॉल, नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड, स्टेट ऑफ़ सीएज़ 26/11, ऑटो शंकर (तमिल), शरत आज (बंगाली), गोड्स ऑफ़ धर्मपुरी, लूज़र (तेलुगु) जैसे कई शो हैं और साथ ही इस कड़ी में आने वाले समय में यारा, परीक्षा जैसे फ़िल्मे भी जुड़ने वाली हैं जो आपके एंटरटेनमेंट का बेहतर साधन साबित हो सकते हैं.

अगर आप भी फेस्टिव सीज़न को यादगार बनाना चाहते हैं तो ZEE5 आपको निराश नहीं करेगा. आप आप खुद ही चुनें कि बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी तैश को आप फ़िल्म की तरह देखना चाहेंगे या वेब सीरीज की तरह.

फ़िल्म के रूप में देखने के लिए क्लिक करें

वेब सीरीज़ के रूप में देखने के लिए क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zee5 put 4 moons in Taish's drama, watch as both film and web series


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k1zMKo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......