मीडिया रिपोर्ट्स पर आई आदित्य नारायण को हंसी, बोले- मेरे नए घर की असल कीमत 10.50 करोड़ रुपए है

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने जो मुंबई में 5 BHK घर खरीदा है, उसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। अब इसे लेकर खुद आदित्य का रिएक्शन सामने आया है। उनकी मानें तो मीडिया में घर की कीमत बहुत कम बताई जा रही है। एक इंटरव्यू में आदित्य ने रिपोर्ट्स पर हंसते हुए कहा, "हाहा। बहुत कम। मार्केट प्राइस कम लिख दी। असल में इसकी कीमत 10.50 करोड़ रुपए है। सर मैं तब से काम कर रहा हूं, जब बच्चा था।"

पैरेंट्स से कुछ कदम की दूरी पर है घर

आदित्य ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया था, "मैंने अंधेरी में 5 बीएचके हाउस खरीदा है, जो मेरे पैरेंट्स के घर से तीन बिल्डिंग छोड़कर है। 3-4 महीने में हम वहां शिफ्ट हो जाएंगे। पैरेंट्स हमसे कुछ कदम की दूरी पर रहेंगे।" आदित्य की मानें तो उन्होंने अपना नया घर कई साल की बचत से खरीदा है।

1 दिसंबर को मंदिर में हुई थी शादी

दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। कोरोना के चलते सेरेमनी में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार और चुनिंदा फ्रेंड्स को मिलाकर करीब 50 लोग शामिल हुए। 2 दिसंबर को मुंबई में आदित्य-श्वेता का वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और गोविंदा समेत कई सेलेब्स उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

दिसंबर मध्य में हनीमून पर जाएंगे

आदित्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे और श्वेता दिसंबर मध्य में हनीमून पर जाएंगे। उन्होंने कहा, "फिलहाल हम होम हनीमून पर हैं। हम एक-दूजे के लिए जगह तय कर रहे हैं। हमारे नए घर को तैयार होने तक बैचलर पैड को प्रॉपर होम में कन्वर्ट किया जा रहा है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Narayan Reveals The Actual Price Of His 5 BHK Home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Q6Kt5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......