डरावने मेकअप से चर्चा में आई सहर तबर को 10 साल की जेल, ईशनिंदा और भ्रष्टाचार के लगे आरोप
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली की हमशक्ल सहर तबर 10 साल की सजा काट रही हैं। हाल ही में ईरान के जर्नलिस्ट ने इस बात का खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी विकृत फोटोज को शेयर करने के लिए उसे जेल में डाल दिया गया है। सहर उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने एंजेलिना से मिलते जुलते अपने लुक की कुछ फोटो शेयर की थीं, जिसमें उनकी शार्प जॉ लाइन ने सबका ध्यान खींचा था।
सहर पर लगे भी ये आरोप
द गार्जियन की एक खबर के अनुसार एंजेलिना की मिरर इमेज सहर यानी फतेमेह खिशवंद जेल में हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सहर मेलफिशेंट के इस लुक को पाने के लिए सहर ने किसी तरह की सर्जरी नहीं करवाई है। उसने यह लुक केवल मेकअप और एडिटिंग के जरिए ही बनाया था। 19 साल की सहर पर ईशनिंदा, हिंसा के लिए उकसाने, अनुचित साधनों के जरिए आय हासिल करने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप लगे हैं।
एंजेलिना से की अपील
सहर ने एंजेलिना जोली से भी खुद को रिहा करवाने की अपील की है। सहर के अनुसार इस्लामिक रिपब्लिक में महिलाओं को पीड़ा देने का इतिहास है। हमें इस लिंगभेद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। अक्टूबर 2019 में सहर को सजा हुई थी। उन पर लगे दो-चार आरोप क्लीयर हो चुके हैं। वकील के अनुसार जब सहर को कोरोना हुआ था, तब उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर बेल करवाने की मांग की थी।
शहर की पुरानी मेडिकल रिपोर्ट में मेंटल इलनेस और मनोचिकित्सक के पास जाने की जानकारी मिली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oOqmVv
Comments