10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्वॉयफ्रेंड राज से अलग हुईं पूजा गौर, बोलीं- कठिन फैसलों में वक्त लगता है

'मन की आवाज : प्रतिज्ञा', 'कितनी मोहब्बत है' और 'एक नई उम्मीद : रोशनी' जैसे सीरियल्स में नजर आईं पूजा गौर 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्वॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा से अलग हो गई हैं। अपने ब्रेकअप की खबर पूजा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनके लिए यह फैसला बहुत मुश्किल था और वे इसके बारे में कुछ भी कहने से पहले कुछ वक्त चाहती थीं।

पूजा ने लिखा- हम हमेशा दोस्त रहेंगे

पूजा ने पोस्ट में लिखा है- 2020 एक ऐसा साल है, जिसमें कई बदलाव हुए। अच्छे भी और बुरे भी। पिछले कुछ महीनों में राज के साथ मेरे रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए। कठिन फैसले लेने में वक्त लगता है। मैं इस बारे में बोलने से पहले कुछ समय चाहती थी।

राज और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। भले ही जिंदगी में हमारे रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन हमारे अंदर एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान जीवनभर के लिए है। मैं हमेशा उनके भले के बारे में ही सोचूंगी। क्योंकि उनका मेरी जिंदगी में महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। हम हमेशा दोस्त रहेंगे और यह कभी नहीं बदलेगा।

इस बारे में बात करने के लिए काफी समय और साहस जुटाना पड़ा है। फिलहाल मैं बस यही कहना चाहती हूं। इस वक्त हमारी प्राइवेसी को समझने और उसका सम्मान करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

'कोई आने को है' के सेट पर पहली बार मिले थे

रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा और राज की पहली मुलाकात सुपर नेचुरल ड्रामा 'कोई आने को है' (2009) के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। शुरुआत में पूजा के फैमिली मेंबर्स इस रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि, बाद में सब मान गए थे। ताजा हालात की बात करें तो पूजा ने सोशल मीडिया से राज के साथ वाली ज्यादातर फोटो हटा दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'मन की आवाज : प्रतिज्ञा' में लीड रोल करने के बाद से पूजा गौर टीवी ऑडियंस के बीच प्रतिज्ञा के नाम से मशहूर हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gUlrQ9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......